कलेक्टर का फरमान : सीएम हेल्पलाइन के प्रत्येक शिकायतकर्ता से विभागीय अफसर को करना होगी बात, बातचीत का प्रमाण-पत्र भी देना होगा

कलेक्टर ने समय सीमा पत्रों की समीक्षा की और अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के लिए नई व्यवस्था दी।

Jun 26, 2023 - 10:14
Jul 12, 2023 - 10:15
 0
कलेक्टर का फरमान : सीएम हेल्पलाइन के प्रत्येक शिकायतकर्ता से विभागीय अफसर को करना होगी बात, बातचीत का प्रमाण-पत्र भी देना होगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को लेकर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का निर्देश।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निराकरण में कोताही बरतने वाले अफसरों पर नकेल कसने के लिए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी नया फरमान जारी किया है। इसके अनुसार अब विभागीय अफसरों को शिकायतकर्ता से बात करना होगी और इसका प्रमाण-पत्र भी देना होगा।

उक्त निर्देश कलेक्टर सूर्यवंसी ने समय सीमा पत्रों की समीक्षा के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि जिले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 में जिन शिकायतकर्ताओं द्वारा शिकायत की गई है उनसे संबंधित विभाग का अधिकारी बातचीत करके शिकायत का विस्तृत विवरण प्राप्त करेगा। वह शिकायत का संतुष्टिदायक निराकरण करेगा। शिकायतकर्ता से हुई बातचीत का प्रमाण-पत्र भी अधिकारी कलेक्टर को उपलब्ध कराएगा।

150

कलेक्टर सूर्यवंशी ने खासतौर पर जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदारों को ताकीद की कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायतकर्ता से बातचीत करके इस बात का प्रमाण-पत्र दें कि हमने शिकायतकर्ता से बात कर ली है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में एक विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें कि माह की 5 तारीख तक 75 प्रतिशत, 10 तारीख तक 80 प्रतिशत तथा 15 तारीख तक 85 प्रतिशत वेटेज प्राप्त हो ही जाए।

500
200

कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड वितरण एवं सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम  की समीक्षा भी की। उन्होंने सके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्हें बताया गया कि जिले में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के तहत 3 लाख 90 हजार कार्ड का निर्माण किया जा रहा है। इसका वितरण 27 जून से होना है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।