'सुनें सुनाएं' का 12वां सोपान 3 सितंबर को, 12 रचनाकारों की रचना सुनाएंगे 12 रचनाधर्मी, साहित्य में आपकी भी रुचि है तो जरूर आएं

सुनें सुनाएं एक बरस का होने वाला है। इसका 12वां सोपान 3 सितंबर को होगा। 12 रचनाधर्मी अपने पसंदीदा रचनाकार के रचना सुनाएंगे।

Sep 2, 2023 - 00:59
 0
'सुनें सुनाएं' का 12वां सोपान 3 सितंबर को, 12 रचनाकारों की रचना सुनाएंगे 12 रचनाधर्मी, साहित्य में आपकी भी रुचि है तो जरूर आएं
सुनें सुनाएं का 12वां सोपान 3 सितंबर को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में रचनात्मक वातावरण बनाने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए 'सुनें सुनाएं' आयोजन को एक वर्ष पूर्ण हो रहा है। 'सुनें सुनाएं' का 12वां सोपान 3 सितंबर (रविवार) को प्रातः 11 बजे जी. डी. अंकलेसरिया रोटरी हाल रतलाम पर होगा।

इस अवसर को यादगार बनाने के लिए बारह सुधिजन अपने प्रिय रचनाकारों की रचनाओं से इसे परिपूर्ण करेंगे। आयोजन में हरिशंकर भटनागर द्वारा डॉ. कुंवर बैचेन की रचना 'बदरी बाबुल के अंगना जइयो' का पाठ, सान्त्वना शुक्ला द्वारा डॉ. हरिवंशराय 'बच्चन' की कविता ‘जो बीत गई सो बात गई’, कमलेश बैरागी द्वारा अज्ञात रचनाकार की मालवी कविता 'मुं थने वणई दूं रंगरूट' का पाठ किया जाएगा। नूतन मजावदिया द्वारा डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला की कविता ‘प्रतीक्षा में है प्रिया तुम्हारी’, अनrता दासानी 'अदा' द्वारा कृष्ण बिहारी 'नूर' की ग़ज़ल ‘ज़िन्दगी से बड़ी सज़ा ही नहीं’, संजय कोटिया द्वारा गुलज़ार की रचना 'किताबें झाँकती हैं बंद आलमारी' का पाठ करेंगे। 

150

इसी तरह जी. के. शर्मा द्वारा दुष्यंत कुमार की रचना 'साये में धूप' का पाठ, डॉ. प्रदीप कोठारी द्वारा शबीना अदीब की रचना 'ख़ामोश लब हैं, झुकी हैं पलकें' का पाठ, अशोक तिवारी द्वारा गोपाल दास 'नीरज' की रचना ‘जितना कम सामान रहेगा’ का पाठ, दिनेश बारोठ 'दिनेश' द्वारा नक़्श लायलपुरी की रचना 'मेरी तलाश छोड़ दे, तू मुझको पा चुका' का पाठ, प्रतीक दलाल द्वारा भवानी प्रसाद मिश्र की रचना 'सतपुड़ा के घने जंगल' का पाठ, राधेश्याम शर्मा द्वारा जैन संत चंद्रप्रभ का भाव गीत 'अंतस के आकाश में चुप बैठा वह कौन' का पाठ किया जाएगा। 'सुनें सुनाएं' ने शहर के रचनाधर्मियों से इस आयोजन में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।