राकेश नागर बने भाजपा जिला कार्यालय सहमंत्री, पद्मा जायसवाल व नेहा मेहर को जिला मंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम जिला भाजपा में तीन नई नियुक्तियां की गई हैं। इनमें दो जिला मंत्री एवं एक जिला कार्यालय सहमंत्री का पद शामिल है।

Jul 23, 2023 - 23:24
 0
राकेश नागर बने भाजपा जिला कार्यालय सहमंत्री, पद्मा जायसवाल व नेहा मेहर को जिला मंत्री की जिम्मेदारी
राकेश नागर, सहमंत्री- जिला कार्यालय, भाजपा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के संभाग प्रभारी आलोक शर्मा, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय की अनुशंसा पर जिला मंत्री और जिला कार्यालय सहमंत्री पद पर नई नियुक्तियां की गई हैं। कार्यालय सहमंत्री राकेश नागर बनाए गए हैं।

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि साधना जायसवाल एवं रुकमणी हाड़ा के जनपद अध्यक्ष बनने पर दोनों को जिला मंत्री पद से मुक्त कर दिया गया है। इनके स्थान पर पद्मा जायसवाल एवं नेहा मेहर को जिला मंत्री बनाया गया है। इसी तरह राकेश नागर को जिला कार्यालय सहमंत्री बनाया गया है। नागर के नाम की अनुशंसा विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा की गई थी।

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।