भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ 24 अक्टूबर को, 25 को महिला मोर्चा का सम्मलेन होगा

भाजपा के रतलाम शहर विधायक के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ 24 को होगा। 25 अक्टूबर को महिला मोर्चा का सम्मेलन होगा।

Oct 23, 2023 - 23:25
Oct 23, 2023 - 23:25
 0
भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ 24 अक्टूबर को, 25 को महिला मोर्चा का सम्मलेन होगा
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते विधायक चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही भारतीय जनता पार्टी की चुनाव गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव कार्यों के संचालन के लिए रतलाम शहर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 24 अक्टूबर को होगा। 

चुनाव कार्यालय का शुभारंभ दोपहर 12.30 बजे वीसाजी मेंशन स्टेशन रोड रतलाम पर होगा। विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने बताया कि चुनाव कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर रतलाम सांसद, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

महिला मोर्चा के सम्मेलन के लिए विधायक काश्यप की उपस्थिति में हुई बैठक

भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन 25 अक्टूबर को शाम 4 बजे रंगोली सभागृह में होगा। सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में सोमवार को विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। विधायक एवं भाजपा शहर विधानसभा प्रत्याशी काश्यप ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में उनकी महती भूमिका है। सम्मेलन में अधिक से अधिक महिलाओं को आमंत्रित कर इसे सफल बनाएं। बैठक में विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला मंत्री सोना शर्मा, मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनीता कटारिया, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनीता पाहूजा, मंडल अध्यक्ष रेखा गौतम, पूजा बोहरा, चेतना पाटीदार, राखी व्यास सहित अन्य बहनें उपस्थित रहीं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।