मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 12 अगस्त को रतलाम में ! कलेक्टर और एसपी बांगरोद पहुंचे, सभा और हेलीपैड के लिए जगह देखी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 12 अगस्त के प्रस्तावित दौरे के चलते बांगरोद में सभा व हेलीपैड का स्थल का जायजा लिया।

Jul 24, 2023 - 00:03
Jul 24, 2023 - 00:08
 0
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 12 अगस्त को रतलाम में ! कलेक्टर और एसपी बांगरोद पहुंचे, सभा और हेलीपैड के लिए जगह देखी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित दौरे को लेकर बांगरोद में स्थल निरीक्षण करते कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 12 अगस्त को रतलाम दौरा प्रस्तावित है। इसके चलते व्यवस्थाएं और स्थल का जायजा लेने कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी व एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा रविवार को बांगरोद पहुंचे।

150

कलेक्टर सूर्यवंशी व एसपी बहुगुणा ने खेल ग्राउंडश्रीराम गौशाला निरीक्षण कर आमसभा व हेलीपैड के लिए स्थान देखे। इसके बाद श्री बर्बरीक श्याम मंदिर पर दर्शन किए। कलेक्टर के साथ ग्रामीण एसडीएम त्रिलोकचंद गौड़जनपद सीईओ रामपाल करजरेचौकी प्रभारी अशोक दीक्षितबांगरोद से उपसरपंच मनोहर मदारियासमरथ पाटीदारदिनेश समोत्राबालकृष्ण व्यासपूर्व सरपंच आनंदीलाल मुकातीप्रमोद शर्माराजेश मालीसचिव संतोष पाटीदार आदि उपस्थित थे।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।