विधायक दिलीप मकवाना के प्रयासों को एक और सफलता, रतलाम क्षेत्र की सड़कों के निर्माण के लिए 48 करोड़ रुपए स्वीकृत

रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की स्वीकृति और भूमिपूजन का सिलसिला जारी है। विधायक दिलीप मकवाना के प्रयासों से हो रहे कार्यों से जनता में प्रसन्नता है।

Jan 18, 2023 - 11:48
 0
विधायक दिलीप मकवाना के प्रयासों को एक और सफलता, रतलाम क्षेत्र की सड़कों के निर्माण के लिए 48 करोड़ रुपए स्वीकृत
दिलीप मकवाना, विधायक- रतलाम ग्रामीण विधानसभा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आय दो दुगनी करने के लिए प्रयासरत है। साथ ही ग्रामीणों इलाकों में इन्फ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों के लिए 48 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। विधायक दिलीप मकवाना के प्रयास से मिली इस स्वीकृति से ग्रामीणों और किसानों को सीधे तौर पर लाभ होगा। रतलाम ग्रामीण विधायक मकवाना के एक और प्रयास को सफलता मिली है। रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 48 करोड़ रुपए की लागत से चार गांवों की सड़कें बनाने की स्वीकृति जारी की है। इसके लिए विधायक मकवाना ने केंद्रीय मंत्री गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार ज्ञापित किया है।

विधायक मकवाना ने बताया उक्त राशि से सातरुंडा, मुंदड़ी, छतरी और बिरमावल मार्गों का निर्माण होगा। इसका सीधा लाभ क्षेत्र के रहवासियों के साथ ही मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोगों को मिलेगा। मकवाना ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर केंद्र और राज्य की सरकारें प्रतिबद्ध हैं। भाजपा सबका साथ और सबका विकास के अपने संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है जिसके परिणाम परिलक्षित हो रहे हैं। 

150

इस माह 37 लाख से अधिक के विकास कार्यों का हो चुका भूमिपूजन

विधायक मकवाना ने अपनी विधानसभा की सरवड़ ग्राम पंचायत में 32 लाख रुपए से अधिक मूल्य के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया था। इनमें सामुदायिक भवन, स्टॉप डेम, पुलिस सहित अन्य कार्य शामिल हैं। इनमें से मजरा जेतपाड़ा में दो जगह 10-10 लाख रुपए की लागत के सामुदायिक भवन, बसंतपुरा में 12.65 लाख का स्टॉप डेम और पुलिया शामिल हैं। तितरी में पांच लाख रुपए की लागत से गुर्जर समाज की धर्मशाला में टीनशेड का निर्माण भी कराया जा रहा है।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।