तैयारी शुरू ! चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह 10 जनवरी को होगा, 75 प्रतिशत व उससे ज्यादा अंक वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू हो गई है। आयोजन 10 जनवरी को होगा।

Jan 5, 2026 - 20:48
 0
तैयारी शुरू ! चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह 10 जनवरी को होगा, 75 प्रतिशत व उससे ज्यादा अंक वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
प्रतिभा सम्मान समारोह।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शिक्षा सत्र 2024-25 का प्रतिभा सम्मान समारोह 10 जनवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा। इसमें 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत और उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।

यह निर्णय फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुई प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रतिवर्षानुसार रिस्ट वॉच एवं शील्ड अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मान स्वरूप प्रदान करने का निर्णय भी लिया गया।

150

इस अवसर पर फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक काश्यप ने कहा कि चेतन्य काश्यप फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2014 से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। अब तक हजारों बच्चें इसमें सम्मानित हो चुके हैं। प्रतिवर्षानुसार कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। बैठक में आयोजन समिति के शैलेंद्र डागा (पूर्व महापौर), निर्मल लुनिया, महेंद्र नाहर, सोना शर्मा, मुकेश सोनी, मनोज शर्मा एवं आनंद जैन उपस्थित रहे।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।