डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का BHMS प्रथम वर्ष का परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा, शिवानी किलोरिया, मोहित परमार और अंजलि जोशी को विशेष सफलता

रतलाम के डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का बीएचएमएस प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा।

Jun 24, 2025 - 02:56
Jul 7, 2025 - 02:57
 0
डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का BHMS प्रथम वर्ष का परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा, शिवानी किलोरिया, मोहित परमार और अंजलि जोशी को विशेष सफलता
डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के बीएचएमएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थी जिन्होंने हासिल की विशेष सफलता।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । म.प्र. मेडिकल साइन्स युनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा बी.एच.एम.एस. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, रतलाम का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा। शिवानी किलोरिया ने 1400 अंकों में से 999 अंक प्राप्त कर प्रथम, मोहित परमार ने 993 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं अंजलि जोशी ने 947 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे सभी परीक्षार्थियों में अपार हर्ष और उल्लास है।

डॉ. एस.एम. शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन, रतलाम के संस्था चेयरमैन एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अभिजीत देशमुख, संचालक नीरज त्रिवेदी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भरत पटेल, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, एवं समस्त टीचिंग स्टाफ ने होम्योपैथिक महाविद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं एवं सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को हार्दिक बधाई दी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।