दो दिवसीय विधायक ट्रॉफी स्पर्धा का शुभारंभ 27 मार्च को, कबड्डी व एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

म.प्र. शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग की मंशा अनुसार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रतलाम में दो दिनी विधायक ट्रॉफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। स्पर्धा 27 मार्च को शुरू होगी।

Mar 26, 2022 - 18:45
 0
दो दिवसीय विधायक ट्रॉफी स्पर्धा का शुभारंभ 27 मार्च को, कबड्डी व एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र में 27 एवं 28 मार्च को विधायक ट्रॉफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन म.प्र. शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग की मंशा अनुसार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 27 मार्च को होगा।

( चेतन्य काश्यप, विधायक- रतलाम शहर )

प्रतियोगिता का शुभारंभ 27 मार्च को सुबह 9.30 बजे शहर विधायक चेतन्य काश्यप के आतिथ्य में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदान पर होगा। इसमें महिला एवं पुरुष वर्ग में कबड्डी एवं एथेलेटिक्स की प्रतियोगिताएं होगी।

स्पर्धा में शहर विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों एवं दल को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ी प्रतियोगिता हेतु अपने पंजीयन के लिए खेल प्रशिक्षक अनुज शर्मा एवं जितेन्द्र धुलिया से संपर्क कर सकते है

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।