राष्ट्रीय शिक्षा नीति का आधार लेने का संकल्प लेना है विज़न-2025, भारत विश्व गुरु की ओर स्थापित हो रहा है- अखिलेश मिश्रा

विद्या भारती मालवा प्रांत द्वारा प्राचार्य एवं प्रधानाचार्य योजना बैठक का आयोजन रतलाम में किया गया है। इसमें विद्या भारती के प्रांत अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और विजन-2025 पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा भारत के विश्व गुरु बनने के दिशा में अग्रसर है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का आधार लेने का संकल्प लेना है विज़न-2025, भारत विश्व गुरु की ओर स्थापित हो रहा है- अखिलेश मिश्रा
विद्या भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते अखिलेश मिश्रा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन करवाना एवं भारत के परंपरागत ज्ञान से हमें सभी को पहचान कराना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का आधार लेने का संकल्प लेना है विज़न 2025। भारत विश्व गुरु बनेगा, भारत बदल रहा है, भारत विश्व गुरु की ओर स्थापित हो रहा है। संपूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति की छवि बढ़ रही है। संपूर्ण विश्व के लोग व्यापार के लिए भारत की ओर आकर्षित हो रहे हैं। भारत की शिक्षा पद्धति बहुत अच्छी है, धर्म का प्रभाव  बढ़ रहा है, अत्यंत महत्वपूर्ण होगी यह शताब्दी।

उक्त विचार  सरस्वती विद्या मंदिर, काटजू नगर में विद्या भारती मालवा की चार दिवसीय प्राचार्य / प्रधानाचार्य योजना बैठक में मुख्य अतिथि विद्या भारती मालवा प्रांंत के संगठन मंत्री अखिलेश मिश्रा ने व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने रतलाम की विशेषता पर भी प्रकाश डाला। मिश्रा ने कहा रतलाम औद्योगिक क्षेत्र विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, रतलाम की सेव, सोना, साड़ी सम्पूर्ण भारत में प्रसिद्ध है। 

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। योजना बैठक मे मुख्य अतिथि अखिलेश  मिश्रा (विद्या भारती मालवा प्रांंत के संगठन मंत्री), डॉ. राजेन्द्र  शर्मा (विद्या भारती मालवा ग्रामीण शिक्षा प्रांतीय अध्यक्ष), प्रकाश चंद्र  धनगर (विद्या भारती मालवा प्रांतीय सचिव) मंचासीन रहे।

अतिथियों का स्वागत महेश गुप्ता व माखन सिंह आंजना ने किया। अमृत वचन मनीष सोनी व  गीत संतोष विश्वकर्मा ने प्रस्तुत किया। संचालन सुंदरलाल  शर्मा (प्रशिक्षण प्रांत प्रमुख ) ने किया।

योजना बैठक में  विद्या भारती मालवा के प्रांतीय कोषाध्यक्ष गोपाल  काकानी, प्रांत प्रमुख पंकज पंवार, प्रांत सदस्य रशेष  राठौड़, ग्रामीण ईकाई प्रांत प्रमुख मदन राठौर, महाप्रबंधक महेन्द्र भगत व क्षेत्रीय अधिकारी, प्राचार्य / प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।