मप्र के किन मंत्रियों और भाजपा नेताओं के खिलाफ निर्वाचन आयुक्त से हुई शिकायत, किस पर लगे चुनाव में पैसे बांटने के आरोप

कांग्रेस द्वारा जिला निर्वाचन आयोग को एक शिकायत की गई है इसमें उन्होंने प्रदेश शासन के मंत्रियों द्वारा रतलाम शहर में चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया है। एक मंत्री का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सवालों से भागते नजर आ रहे हैं।

मप्र के किन मंत्रियों और भाजपा नेताओं के खिलाफ निर्वाचन आयुक्त से हुई शिकायत, किस पर लगे चुनाव में पैसे बांटने के आरोप
चुनाव आचार संहिता उल्लंघन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को मप्र शासन के मंत्रियों के विरुद्ध आदर्श चुनाव आचार संहित के उल्लंघन की शिकायत की है। इसमें मंत्रियों पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगाया गया है। इधर, प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का एक वीडियो भी वायरल हो रह है जिसमें वे सवालों से बचकर कार में बैठकर भागत नजर आ रहे हैं।

निर्वाचन आयुक्त को लिखित शिकायत मप्र कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं चुनाव आयोग कार्य  प्रभारी जे. पी. धनोपिया ने की है। शिकायत में धनोतिया ने बताया कि नगर पालिक निगम रतलाम के चुनाव प्रचार प्रतिबंधित होने के बावजूद भाजपा नेताओं, विधायकों एवं मंत्रियों द्वारा अनाधिकृत रूप से रतलाम शहर में रुक कर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। धनोपिया के अनुसार प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत  ेवं नगरीय निकाय के चुनाव संपन्न हो रहे हैं। आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। नगर पालिक निगम रतलाम के चुनाव का मतदान 13 जुलाई को हना नियत है। नियमानुसार चुनाव प्रचार 48 घंटे पूर्व 11 जुलाई को शाम 5 बजे प्रतिबंधित हो गया। बावजूद भाजपा नेताओं, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, विदायक पारस जैन, तथा मंत्री जगदीश देवड़ा रतलाम में रुककर चुनाव प्रचार एवं चुनाव व्यवस्था के प्रबंधन का कार्य  कर रहे हैं।

रात 11 बजे ज्वैलर्स के यहां हुई बैठक

शिकायत में बताया कि 11 जुलाई  2022 की रात  11 बजे अनोखीलाल ज्वैलर्स की दुकान पर नेताओं ने बैठक की।  इसके छायाचित्र संलग्न हैं। 12 जुलाई को उज्जैन संभाग के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने रतलाम पहुंच कर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर चुनाव प्रचार एवं चुनाव प्रबंधन का कार्य कर प्रभावशील आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया।

कांग्रेस की ओर से आयोग से मांग की गई है कि भाजपा नेताओं, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, विधायक पारस जैन, एवं मंत्री जगदीश देवड़ा के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज  कर कार्रवाई की जाए। ऐसी एक शिकायत स्थानीय स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी को जिला शहर कांग्रेस कमेटी के प्रशासकीय कार्य प्रमुख पीयूष बाफना ने भी की है। 

बाफना ने शिकायत की प्रतिलिपि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक अशोक भार्गव को भी सौंपी गई है। शिकायत के साथ उक्त नेताओं व मंत्रियों की स्थानीय लोगों की चर्चा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी फोटो भी प्रस्तुत किए गए हैं।

वित्त मंत्री देवड़ा को शहर में देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरा, दागे सवाल

मीडिया और सोशल मीडिया में एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस को प्रदेश के कुछ मंत्रियों के शहर में सक्रिय होकर चुनाव प्रभावित करने का प्रयास करने की जानकारी मिली थी। इससे उन्होंने मंत्रियों पर नजर रखी। इसी दौरान उनकी नजर स्टेशन रोड भाजपा से जुड़ एक कॉफी शॉप के संचालक के भवन वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सहित अन्य नेताओं के होने की जानकारी मिली। यहां भाजपा के एक एक जिला महामंत्री व उनकी पत्नी और निगम के एक पूर्व अध्यक्ष सहित अन्य मौजूद थे।

जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता सैय्यद वुसत अली जैदी, किशन सिंघाड़, दिनेश शर्मा आदि पहुंच  गए। जैसे ही मंत्री देवड़ा उक्त भवन से नीचे उतरे कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और सवाल दागने शुरू कर दिए कि- वे यहां क्य कर रहे हैं ? यहां किस लिए आए थे? इस पर मंत्री देवड़ा ने बताया कि वे यहां चाय पीने आए थे। उनसे कुछ और सवाल होते इससे पहले देवड़ा के चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस नजारे को अपने मोबाइल फोन में भी रिकॉर्ड किया जो बाद में वायरल भी हुआ। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता देवड़ा पर लोगों को पैसे देने का आरोप लगाते सुने जा सकते हैं।