भरोसे का कत्ल ! जिन हाथों में सौंपा था अपनी विधवा बहू का हाथ उन्हीं ने कर दिया वृद्धा का खून

रतलाम में एक वृद्धा की हत्या उसी की बहू के दूसरे पति ने कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Mar 5, 2024 - 00:31
Mar 5, 2024 - 00:33
 0
भरोसे का कत्ल ! जिन हाथों में सौंपा था अपनी विधवा बहू का हाथ उन्हीं ने कर दिया वृद्धा का खून
मृतका भूरी बाई।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। शहर के मोतीनगर क्षेत्र की एक व्यक्ति ने 80 वर्षीय महिला के भरोसे का कत्ल कर दिया। आरोपी ने उसी महिला को मौत के घाट उतार दिया दिया जिसने उसे अपने बुढ़ापे की लाठी समझ अपने घर में पनाह दी। वृद्धा को नहीं पता था कि जिन हाथों में उसने अपनी विधवा बहू का हाथ सौंपा था वहीं उसकी जान ले लेंगे। पुलिस ने हत्या के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को धर दबोचा।

150

सोमवार को एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने पत्रकार वार्ता में दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रविवार को शहर के मोतीनगर में 80 वर्षीय भूरीबाई का शव घर में मिला था। हत्यारे की धर-पकड़ के लिए एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी अभिनव कुमार वारंगे, दीनदयाल नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मोजक को टीम गठित कर हत्यारे की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस महज 24 घंटे के भीतर हत्यारोपी तक पहुंच गई। हत्यारे ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है। 

500
200

बहू का दूसरा पति निकला हत्यारा

एसपी ने बताया कि आरोपी वीरसिंह उर्फ वीरजी पिता हेमा भाभर निवासी केदारगढ़ थाना सैलाना, हाल मुकाम शंकरगढ़ रतलाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी के अनुसार भूरी बाई ने अपने बेटे दिनेश उर्फ भूरिया के निधन के बाद वीरजी से बहू सोहनभाई की शादी करवाई थी। उसे अपने घर में पनाह भी दी। वीरजी कोई कामकाज नहीं करता था। इस कारण आए दिन घर में विवाद भी होता था। इसी के चलते कुछ माह पहले भूरी बाई ने वीरजी और सोहन को घर से निकाल दिया था।

वीरजी सोहन बाई के साथ मोतीनगर के पास में ही किराए का कमरा लेकर शंकरगढ़ में रहने लगा। घर से निकालने की रंजिश के चलतेजं हथियाने के चक्कर में शनिवार रविवार दरमियां रात नशे में वीर जी ने भूरी बाई पर जालाऊ लकड़ी से हमला कर दिया और मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है मगर पुलिस को आरोपी के पास से भूरी बाई के चांदी के जेवर और रुपए नहीं मिले हैं। इसके अलावा यह भी बताया गया कि इस हत्याकांड में बहू सोहनबाई का कोई हाथ नहीं है।

इनकी सराहनीय भूमिका रही

आरोपी को गिरफ्तार करने में दीनदयाल नगर थाना प्रभारी थाना प्रभारी दीनदयाल नगर दिनेश कुमार भोजक, उप निरीक्षक शांतिलाल चौहान, देवीलाल पाटीदार, के. के. पटेल, कान्तिलाल सोनार्थी, सब उप निरीक्षक दिनेश कुमार मावी, मुरली मकवाना, के. एल. रजक, प्रधान आरक्षक शमशुद्दीन शेख, अर्चना बागरी, जगदीश चन्द, आरक्षक, रोशनलाल राठौर, जितेन्द्र शक्तावत, संजय कुशवाह, गोपाल आंजना, संदीप कुमावत, दीपक सिंह, सुनील राठौड, नरेन्द्र मुनिया, नवीनसिह चौहान, रावजी गणावा तथा सायबर सेल रतलाम के मनमोहनसिंह, विपुल भावसार एवं थाना दीनदयाल नगर टीम का सराहनीय भूमिका रही।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।