सीबीएसई की 12वीं (गणित संकाय) में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर अक्षिता मिश्रा ने किया गौरवांवित, खगोल वैज्ञानिक बनने की ही ख्वाइश

केंद्रीय विद्यालय की 12वीं की छात्रा अक्षिता मिश्रा ने गणित संकाय में 92 फीसदी अंक के साथ सफलता प्राप्त की है।

May 12, 2023 - 22:39
 0
सीबीएसई की 12वीं (गणित संकाय) में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर अक्षिता मिश्रा ने किया गौरवांवित, खगोल वैज्ञानिक बनने की ही ख्वाइश
अक्षिता मिश्रा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेंकडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं और 10वीं का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित किया। इसमें केंद्रीय विद्यालय रतलाम की कक्षा 12वीं का छात्रा अक्षिता मिश्रा ने गणित संकाय में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर नाम गौरवांवित किया। अक्षिता तायक्वांडो की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी होने के साथ ही योग तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में भी राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं।

अक्षिता ने बताया कि विद्यालय में उनके शिक्षकों द्वारा उन्हें बहुत अच्छे से अभ्यास करवाते हुए पढ़ाया गया। इससे उन्हें विषयों को समझने में सहायता मिलीं। अक्षिता ने पिता निशीथ, माता मधुरानी मिश्रा और परिवार के प्रति भी आभार जताया। वे आगे फिजिक्स में शोध कार्य करते हुए खगोल वैज्ञानिक बनना चाहती हैं। शिक्षकों और परिजन ने अक्षिता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।