शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का कार्यक्रम जारी, 21 अगस्त से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, 12 अक्टूबर को दो पाली में होगी परीक्षा, देखें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
MPESB ने प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन कर रहे शिक्षकों की पात्रता परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी किया है। आवेदन 21 अगस्त से 4 सितंबर तक और परीक्षा 12 अक्टूबर से दो पालियों में होगी।
एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल ने प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं में वढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा 2026 का का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी जबकि परीक्षा 12 अक्टूबर 2026, सोमवार को प्रारंभ होगी।
यह परीक्षा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सिविल अपील क्रमांक 1385/2025 एवं 1386/2025 में पारित 1 सितंबर 2025 के आदेश के अनुसार आयोजित की जा रही है। पात्रता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 21 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन तक चलेगी। आवेदन पत्र में संशोधन 21 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक किया जा सकेगा।
परीक्षा 12 अक्टूबर 2026, सोमवार से होगी। ऑनलाइन परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग का समय सुबह 8 बजे से 9 बजे तक रहेगा। महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समय सुबह 9:50 से 10 बजे तक निर्धारित है। इसके बाद सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक उत्तर अंकित करने का समय रहेगा।
द्वितीय पाली में अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक होगी। महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने के लिए दोपहर 2:50 से 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। इस तरह दोनों पालियों की परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।
अभ्यर्थियों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय के भीतर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। रिपोर्टिंग समय समाप्त होने के बाद विलंब से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
प्रति प्रश्न पत्र 1 हजार रुपए परीक्षा शुल्क
नियम पुस्तिका के अनुसार सभी श्रेणी/संवर्ग के आवेदकों के लिए परीक्षा शुल्क 1,000 रुपए प्रति प्रश्न पत्र निर्धारित किया गया है।
आधार पंजीयन अनिवार्य
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आधार पंजीयन अनिवार्य किया गया है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश और परीक्षा के दौरान बहुस्तरीय बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।
आधार संबंधी जानकारी भी साथ रखना जरूरी
नियम पुस्तिका के अनुसार अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ अपने आधार कार्ड/ई-आधार कार्ड की छायाप्रति अथवा आधार नंबर अथवा आधार VID की जानकारी भी रखना अनिवार्य है। परीक्षा में प्रवेश के समय तथा परीक्षा के दौरान बहुस्तरीय बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां (एक नजर में)
- ऑनलाइन आवेदन शुरू : 21 अगस्त 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 4 सितंबर 2026
- आवेदन में संशोधन शुरू : 21 अगस्त 2026
- आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि : 9 सितंबर 2026
- परीक्षा प्रारंभ : 12 अक्टूबर 2026, सोमवार
- प्रथम पाली रिपोर्टिंग : सुबह 8:00 से 9:00 बजे तक
- प्रथम पाली निर्देश पढ़ने का समय : सुबह 9:50 से 10:00 बजे तक
- प्रथम पाली परीक्षा : सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक
- द्वितीय पाली रिपोर्टिंग : दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक
- द्वितीय पाली निर्देश पढ़ने का समय : दोपहर 2:50 से 3:00 बजे तक
- द्वितीय पाली परीक्षा : दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक





