आज से 3 दिन बंद रहेंगी रतलाम जिले की सभी कृषि मंडियां, मंगलवार को होगी जिंसों की खरीदी-बिक्री

शनिवार, रविवार और सोमवार को रतलाम जिले की कृषि उपज मंडियों में अवकश रहेगा। अब मंडियों में मंगलवार से कारोबार होगा।

May 14, 2022 - 13:07
 0
आज से 3 दिन बंद रहेंगी रतलाम जिले की सभी कृषि मंडियां, मंगलवार को होगी जिंसों की खरीदी-बिक्री
रतलाम कृषि उपज मंडी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शनिवार से सोमवार तक छुट्टियां हैं। इस दौरान रतलाम जिले की सभी कृषि उपज मंडियां बंद रहेंगी। शनिवार और रविवार की छुट्टी के अलावा सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा है। इससे अब मंडियों में कारोबार मंगलवार को ही शुरू होगा।

जानकारी  के अनुसार रतलाम जिले की सभी शनिवार, रविवार व सोमवार को अवकाश रहेगा। सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के कारण मंडी बंद रहेगी। कृषि उपज मंडी समिति ने किसानों से अनुरोध किया है कि वे इस दौरान उपज मंडी लेकर नहीं आएं ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े। उपज 17 मई को मंडी खुलने पर ही लाएं।

150

शनिवार और रविवार को प्रायः मंडी में अवकाश रहता है। इस बार सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा होने से सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इससे तीनों दिन मंडी में काम नहीं होगा।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।