रतलाम में प्रशासनिक फेरबदल : 15 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की जिम्मेदारियां बदलीं, कलेक्टर ने जारी किया तबादला आदेश

रतलाम कलेक्टर ने प्रशासनिक कार्य सुविधा एवं सुधार की दृष्टि से 15 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला एवं नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए। जानिए किस अधिकारी को कहाँ मिली नई जिम्मेदारी।

रतलाम में प्रशासनिक फेरबदल : 15 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की जिम्मेदारियां बदलीं, कलेक्टर ने जारी किया तबादला आदेश
रतलाम जिले में 15 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। कलेक्टर ने प्रशासनिक कार्य सुधार और सुविधा की दृष्टि से तहसीलदार तथा नायब तहसीलदारों के तबादले और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश क्रमांक 436/स्थापना/2026, दिनांक 14 जुलाई 2026 के अनुसार कुल 15 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

इनकी बदली जिम्मेदारियां

  1. कुलभूषण शर्मा, तहसीलदार को सैलाना तहसील न्यायालय से न्यायालय तहसील (शहर) एवं पूर्वी भाग रतलाम (शहर) पदस्थ किया गया।
  2. मनीष जैन, प्रभारी तहसीलदार को बाजना तहसील न्यायालय से सैलाना तहसील न्यायालय एवं शिवगढ़ टप्पा न्यायालय भेजा गया।
  3. पंकज पवैया, तहसीलदार को आलोट तहसील न्यायालय से जावरा तहसील न्यायालय पदस्थ किया गया।
  4. वंदना किराड़े, तहसीलदार को रावटी तहसील न्यायालय से आलोट तहसील न्यायालय भेजा गया।
  5. देवेंद्र कुमार दानगढ़, नायब तहसीलदार को पिपलौदा तहसील न्यायालय से बाजना तहसील न्यायालय पदस्थ किया गया।
  6. स्नेहलता चौहान, प्रभारी तहसीलदार को खरगोन से स्थानांतरित होकर उपस्थित दर्ज की गई है। इन्हें रावटी तहसील की जिम्मेदारी दी गई है।
  7. महेन्द्रसिंह डांगी, प्रभारी तहसीलदार को खरगोन से स्थानांतरित होकर उपस्थिति दर्ज की गई और नामली टप्पा न्यायालय में पदस्थ किया गया।
  8. पिंकी साठे, नायब तहसीलदार को रतलाम शहर पूर्वी भाग न्यायालय से पिपलौदा तहसील न्यायालय भेजा गया।
  9. आशीष उपाध्याय, नायब तहसीलदार को नामली टप्पा न्यायालय से रतलाम (शहर) पूर्वी भाग न्यायालय में पदस्थ किया गया।
  10. श्रद्धा त्रिवेदी, नायब तहसीलदार को कालूखेड़ा टप्पा न्यायालय से बड़ावदा टप्पा न्यायालय में नवीन पदस्थापना आदेशानुसार दायित्व दिया गया।
  11. भगवानसिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार को बड़ावदा टप्पा न्यायालय से ढोढर टप्पा न्यायालय पदस्थ किया गया।
  12. प्राची गायकवाड़, नायब तहसीलदार को रतलाम ग्रामीण के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के स्थान पर कालूखेड़ा टप्पा न्यायालय भेजा गया।
  13. मेहमूद अली शाह, प्रभारी नायब तहसीलदार को नजूल रतलाम से मुंदड़ी टप्पा न्यायालय में पदस्थ किया गया।
  14. करमचद्र डोडियार, नायब तहसीलदार को पदोन्नत होने पर रतलाम ग्रामीण का कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
  15. सुदेश कृणामें, नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति होने पर जावरा का कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

अतिरिक्त व्यवस्था

आदेश के अनुसार प्रतिभा भाभर, न्यायालय तहसीलदार रतलाम ग्रामीण, अपने वर्तमान कार्य के साथ न्यायालय टप्पा बिलपांक, तहसील रतलाम (ग्रामीण) का कार्य भी संपादित करेंगी। इसी तरह प्रभारी नायब तहसीलदार महेन्द्र अटल शाह मुंदड़ी टप्पा न्यायालय के साथ ही रतलाम जिले के नजूल तथा भूसंसाधन प्रबंधन  का काम भी देखेंगे

ये भी पढ़ें