कलेक्टर ने रतलाम ग्रामीण के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, कार्य में लापरवाही के लिए बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी

रतलाम कलेक्टर ने नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने की अपील की है। उहोंने इस कार्य में लापरवाही के लिए एक बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

Aug 12, 2023 - 13:50
 0
कलेक्टर ने रतलाम ग्रामीण के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, कार्य में लापरवाही के लिए बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी
कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने दिवेल एवं धामनोद के मतदान केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में बीएलओ से विस्तारपूर्वक चर्चा कर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। बीएलओ के कार्य का ग्रामवासियों से फीडबैक भी लिया। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने पर एक बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर सूर्यवंशी ने ग्रामवासियों को अधिक से अधिक मतदान हेतु प्रोत्साहित करने हेतु प्रचार प्रसार हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों में आवश्यक सुधार करने व मतदान के दिन मतदान केंद्र से 100 मीटर की परिधि में आवश्यक व्यवस्था बनाने हेतु भी निर्देशित किया। कलेक्टर ने बताया कि निर्वाचक नामावली के द्वितीय पुनरीक्षण कार्य अंतर्गत 2 अगस्त 2023 से 31 अगस्त 2023 तक नए मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं। ग्रामीणों से संवाद कर अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु अपील की ताकि कोई पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जोड़ने से वंचित न रहे। उन्होंने नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने में लापरवाही करने पर मतदान केंद्र क्रमांक-12 के बीएलओ रमेशचंद्र धारविया को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने हेतु अनुभव विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया। मतदान केंद्र क्रमांक-13 के बीएलओ रमेशचंद्र चारेल को 78 नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने पर प्रोत्साहित किया।

मध्याह्न भोजन का किया निरीक्षण

ग्राम दिवेल के स्कूल में मध्याह्न भोजन का भी निरीक्षण किया और उच्च गुणवत्ता का भोजन प्रदान करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम त्रिलोचन गौड़नायब तहसीलदार कुलभूषण शर्मामनोहर राठौड़रतलाम ग्रामीण के सुपरवाइजर विक्रम सिंह राठौड़ एवं सहयोगी देवपाल सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।