BJYM का 'खिलते कमल' सम्मेलन आज रतलाम में, प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार होंगे शामिल, प्रतिभावान युवाओं का सम्मान भी करेंगे

भाजयुमो द्वारा खिलते कमल अभियान शुरू किया जा रहा है। यह 12 दिसंबर को शुरू होगा। इसके तहत रतलाम में खिलते सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

Dec 11, 2022 - 23:50
Dec 12, 2022 - 00:40
 0
BJYM का 'खिलते कमल' सम्मेलन आज रतलाम में, प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार होंगे शामिल, प्रतिभावान युवाओं का सम्मान भी करेंगे
खिलते कमल सम्मेलन आज रतलाम में

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं भाजयुमो प्रभारी कविता पाटीदार के मार्गदर्शन में भाजुयमो द्वारा 12 दिसंबर को प्रदेश में “खिलते कमल” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत रतलाम में खिलते कमल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार शामिल होंगे। इस दौरान प्रतिभावान युवाओं का सम्मान भी किया जाएगा।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष पंवार का पहली बार रतलाम आ रहे हैं। इसके चलते उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। युवा मोर्चा द्वारा पंवार का स्वागत सोमवार को सुबह 10.45  न्यू रोड पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद सम्मेलन आयोजन होगा। इस दौरान वे शहर के चिन्हित प्रतिभावन युवाओं का सम्मान-समारोह होगा। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष पंवार युवाओं से सीधे संवाद कर उनकी युवा नीति के बारे में जानकारी प्रदेश सरकार से अवगत किया जाएगा। पंवार अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरकार की विभिन उपलब्धियों और योजनाओं के बारे चर्चा करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत समारोह में ये होंगे उपस्थित

युवा मोर्चा के जिला सह मीडिया प्रभारी किशोर कुमावत ने बताया स्वागत समारोह में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ कटारिया, जलज सांखला, यादवेंद्र सिंह, शुभम् चौहान, संजय पांचाल, संजय जाट, ऋषभ दुबे, लोकेश अरोड़ा, सत्यजीत सिंह राजावत, प्रतीक विजयवर्गीय, ऋषभ जैन,   शिवम मूणत, सिद्धार्थ मूणत, श्रीकांत शर्मा, किशन व्यास, जयेश जाजोरिया, राहुल रांका, आयुष पड़ियार, चिराग असरानी,  राजेश बैरागी आदि उपस्थित रहेंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।