जिला स्तरीय रोजगार मेला 28 फरवरी को, एक दर्जन कंपनियां करेंगी नियमित पदों पर करेंगी भर्ती, जल्दी कीजिए समय गुजर न जाए

आप की योग्यता 5वीं से लेकर स्नातक तक और आयु 18 से 40 वर्ष है तो यहां आपका भविष्य इंतजार कर रहा है।

Feb 25, 2023 - 07:21
 0
जिला स्तरीय रोजगार मेला 28 फरवरी को, एक दर्जन कंपनियां करेंगी नियमित पदों पर करेंगी भर्ती, जल्दी कीजिए समय गुजर न जाए
जॉब अलर्ट।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय द्वारा जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 28 फरवरी को शासकीय आईटीआई पर रखा गया है। इसमें 10 से 12 निजी कम्पनियों के प्रतिनिधि नियमित पदों पर भर्ती करेंगे। 

यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी यू. पी. अहिरवार ने दी। उन्होंने बताया रोजगार मेले में ख्याति प्राप्त कम्पनियों द्वारा मशीन ऑपरेटर, सेल्स एग्जिक्यूटिव, अकाउण्टेंट, सेल्स ऑफिसर, मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, हेल्पर, एजेंट, टेक्निशियन, सेल्स मैनेजरएडवाइजर आदि पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 5वीं उत्तीर्ण से स्नातक तथा आयु 18 से 40 वर्ष होना अनिवार्य है।

इच्छुक आवेदक 28 फरवरी को प्रातः 10.00 से 4.00 बजे तक रतलाम जिला मुख्यालय स्थित शासकीय आईटीआई में उपस्थित होकर जॉब पा सकते हैं। यहां अपने  फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन, 2 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं बायोडाटा जरूर साथ ले जाएं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।