सेवा संकल्प अभियान ! रतलाम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई ‘वी विल डू इट’ की भव्य आकृति, मंत्री चेतन्य काश्यप बोले- विकसित भारत-2047 के संकल्प में सहभागिता का संदेश
रतलाम में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत हनुमान ताल, 80 फीट रोड पर ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ताओं ने ‘वी विल डू इट’ की भव्य आकृति बनाई। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप रहे मौजूद।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत हनुमान ताल, 80 फीट रोड पर ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘वी विल डू इट’ की भव्य आकृति बनाई। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपने 25 वर्षों का कार्यकाल पूर्ण किया है। उनके जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा एक माह का सेवा संकल्प अभियान चला रही है। इस दौरान विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए ‘वी विल डू इट’ का नारा दिया है। रतलाम में कार्यकर्ताओं ने इसकी भव्य आकृति बनाकर इस संकल्प में सहभागी बनने की दृढ़ इच्छा व्यक्त की है।
View this post on Instagram
भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा बनाई गई ‘वी विल डू इट’ की आकृति ने कार्यक्रम में सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, अनीता कटारिया, कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला मंत्री अनुज शर्मा, राजेंद्र पाटीदार, सह मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना, नीरज बरमेचा, आईटी सेल के नीलेश राव, मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी, मंडल अध्यक्ष राहुल रांका शामिल हुए। संचालन गौरव मूणत ने किया।
ये भी पढ़ें
2रतलाम जिले के 1,780 देवस्थानों की 4,622 हेक्टेयर भूमि का शासकीय रिकॉर्ड से होगा सत्यापन, कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को दिया आदेश
3सरकारी राशन और केरोसिन के 5.09 लाख रुपए डकार गया था सेल्समैन, न्यायालय ने दी तीन साल की सजा
4रतलाम DM की 3 कार्रवाई ! अवैध रूप से सहेजा 5000 लीटर बायोडीजल जब्त, सुखेड़ा सरपंच व पंचायत सचिव के खिलाफ वारंट जारी, सोहेल एक साल के लिए जिलाबदर



