आवेग पत्रिका के संपादक रहे रचनाकार प्रसन्न ओझा का निधन, वनमाली सृजन केन्द्र ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

रचनाकार एवं आवेग पत्रिका के संपादक प्रसन्न ओझा का निधन हो गया। वनमाली सृजन केंद्र रतलाम ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Sep 30, 2022 - 20:23
Oct 2, 2022 - 09:07
 0
आवेग पत्रिका के संपादक रहे रचनाकार प्रसन्न ओझा का निधन, वनमाली सृजन केन्द्र ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
प्रसन्न ओझा, पूर्व संपादक- आवेग पत्रिका।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हमारे समय के महत्वपूर्ण रचनाकार और 'आवेग' पत्रिका के संपादक रहे प्रसन्न ओझा का आज अवसान हो गया। वे एक ऐसे रचनाकार रहे जिन्होंने 'आवेग' के माध्यम से कई रचनाकारों को राष्ट्रीय फ़लक़ पर स्थापित किया। वनमाली सृजन केन्द्र रतलाम ने ओझा के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

वनमाली सृजन केन्द्र के अध्यक्ष आशीष दशोत्तर ने बताया कि प्रसन्न ओझा ने स्वयं को कभी भी एक्सपोज नहीं किया। राजकमल चौधरी पर बहुत महत्वपूर्ण कार्य करने वाले वे देश के संभवतः एकमात्र रचनाकार रहे। बार-बार आग्रह के बाद भी प्रसन्न जी ने अपने उस कार्य को पुस्तक आकार प्रदान करने से परहेज किया। ख़ामोश रहते हुए वे हमारे बीच से विदा हो गए। रतलाम से प्रकाशित 'आवेग' के ज़रिए उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण अंक भी निकाले। वनमाली सृजन केन्द्र की संयोजक डॉ. शोभना तिवारी ने भी उनकी स्मृति को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

150
500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।