प्रो. अज़हर हाशमी की स्मृति में संगीतमयी आध्यात्मिक संध्या 'अनुभूति' 9 जून को, भारत भारती के आयोजन में रतलाम के कलाकार देंगे प्रस्तुति

भारत भारती, उज्जैन द्वारा 9 जून 2026 को कालिदास संस्कृत अकादमी के अभिरंग नाट्य गृह में "अनुभूति" कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में अजहर हाशमी के गीतों की संगीतमयी प्रस्तुति रतलाम के कलाकारों द्वारा दी जाएगी।

प्रो. अज़हर हाशमी की स्मृति में संगीतमयी आध्यात्मिक संध्या 'अनुभूति' 9 जून को, भारत भारती के आयोजन में रतलाम के कलाकार देंगे प्रस्तुति
प्रो. अज़हर हाशमी की स्मृति में संगीतमयी संध्या का आयोजन उज्जैन में 9 जून को होगा।

कालिदास संस्कृत अकादमी में होगा राष्ट्रीय एकात्मता को समर्पित आयोजन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम / उज्जैन । राष्ट्रीय एकात्मता को समर्पित सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था भारत भारती, उज्जैन द्वारा 9 जून 2026 (मंगलवार) को सायं 6.00 बजे एक विशेष संगीतमयी आध्यात्मिक कार्यक्रम "अनुभूति" का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन अभिरंग नाट्य गृह, कालिदास संस्कृत अकादमी, उज्जैन में होगा। इसमें रतलाम के कलाकार प्रो. अज़हर हाशमी के गीतों की प्रस्तुति देंगे।

भारत भारती संस्था के अनुसार यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आत्मा की आवाज, शब्दों की अंतर्ध्वनि और सुरों की साधना से जुड़ी एक विशेष संध्या होगी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध रचनाकार अजहर हाशमी के गीतों की संगीतमयी प्रस्तुति के माध्यम से उन्हें स्वरांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम में रतलाम के प्रख्यात कलाकार डॉ. स्नेहा पंडित, किरण छाबड़ा, संगीता जैन, प्राची पुरोहित, रुचि चौहान, जितेन्द्र चौहान, अक्षत पंडित, तल्लीन त्रिवेदी, रोहित परिहार, रुद्राक्ष दवेसर प्रस्तुति देंगे।

ये भी पढ़ें

ये रहेंगे अतिथि- मुख्य अतिथि डॉ. गोविंद गंधे (निदेशक, कालिदास संस्कृत अकादमी, उज्जैन) रहेंगे। अध्यक्षता दिवाकर नातू (शिक्षाविद्) करेंगे। विशिष्ट सारस्वत अतिथि के रूप में प्रो. हरिमोहन बुधौलिया (अध्यक्ष, मध्यप्रदेश लेखक संघ, उज्जैन) सहभागिता करेंगे।

संस्था ने किया सहभागिता का आग्रह

भारत भारती, उज्जैन ने साहित्य, संस्कृति और संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है। संस्था का मानना है कि यह कार्यक्रम संगीत, साहित्य और आध्यात्मिक अनुभूति का अद्वितीय संगम सिद्ध होगा।

ये भी पढ़ें

आयोजन समिति में ये हैं शामिल

आयोजन समिति का संरक्षक दिवाकर नातू, मार्गदर्शक डॉ. नागेश्वर राव, डॉ. हरिमोहन बुधौलिया, एम. के. जैन, मुकेश जोशी, डॉ. प्रवीणा दवेसर (संयोजक, भारत भारती मध्यप्रदेश), अध्यक्ष डॉ. हरीशकुमार सिंह, सचिव डॉ. पांखुरी वक्त, उपाध्यक्ष शैलेश लेले, डॉ. संगीता पाटकर, चंद्रकांत नामजोशी, संगठन मंत्री शशांक दुबे, सहसचिव डॉ. नंदिनी सक्सेना, संगीता तल्लेरा, नीतू व कोषाध्यक्ष सुभाष पाठक को बनाया गया है।

इन्हें यह जिम्मेदारी दी

संगठन विस्तार प्रमुख रणजीत कालरा, नवाचार रणनीति प्रमुख संजय त्रिवेदी, विचार एवं संस्कृति प्रमुख शैलेन्द्र पांडेय, महिला प्रकोष्ठ एवं सांस्कृतिक गतिविधियां प्रमुख डॉ. अनामिका सोनी को बनाया गया है। वहीं कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. तपस्या ठाकुर, सहकार्यक्रम प्रबंधक डॉ. अभिलाषा शर्मा व कार्यक्रम समन्वयक रेखा अडसुले को बनाया गया है।

#

ये भी पढ़ें