विधि महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण 4 मार्च को, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी रहेंगे मुख्य अतिथि

सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति माहेश्वरी डॉ. कैलाशनाथ काटजू विधि महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का 4 मार्च को करेंगे लोकार्पण।

Feb 28, 2023 - 23:46
 0
विधि महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण 4 मार्च को, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी रहेंगे मुख्य अतिथि
विधि महाविद्यालय के भवन के लोकार्पण को लेकर चर्चा करते ट्रस्ट के पदाधिकारी।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव अध्यक्षता करेंगे

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम एज्युकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित डॉ. कैलाशनाथ काटजू विधि महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का 4 मार्च को लोकार्पण होगा। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे. के. माहेश्वरी मुख्य अतिथि रहेंगे। अध्यक्षता प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की जाएगी।

महाविद्यालय भवन लोकार्पण समारोह की तैयारियों को लेकर विधि महाविद्यालय ट्रस्ट मण्डल की बैठक हुई। अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने की। बैठक में भवन निर्माण संयोजक एवं ट्रस्टी निर्मल लुनिया ने बताया कि विधि महाविद्यालय के नवीन भवन का निर्माण 17 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में किया गया है। लोकार्पण समारोह में सांसद गुमानसिंह डामोर, बार कौंसिल ऑफ इण्डिया के को-चेयरमैन प्रताप मेहता एवं महापौर प्रहलाद पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक में ट्रस्ट उपाध्यक्ष, सचिव डॉ. संजय वाते, कोषाध्यक्ष केदार अग्रवाल, ट्रस्टी सुभाष जैन एवं डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।