पशुधन आयात और निर्यात विधेयक (ड्राफ्ट) भारतीय संस्कृति के विरुद्ध, विधायक चेतन्य काश्यप ने की निरस्त करने की मांग, केंद्रीय पशुपालन मंत्री को लिखा पत्र

रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने केंद्र सरकार के पशुधन पशुधन आयात निर्यात विधेयक 2023 पर विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने केंद्रीय पशुपालन मंत्री को पत्र लिख कर उक्त प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की है।

Jun 19, 2023 - 23:56
 0
पशुधन आयात और निर्यात विधेयक (ड्राफ्ट) भारतीय संस्कृति के विरुद्ध, विधायक चेतन्य काश्यप ने की निरस्त करने की मांग, केंद्रीय पशुपालन मंत्री को लिखा पत्र
विधायक चेतन्य काश्यप ने पशुधन आयात-निर्यात को भारतीय संस्कृति के विरुद्ध बताया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम पशुधन आयात और निर्यात विधेयक 2023 (ड्राफ्ट) को निरस्त किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इस ड्राफ्ट पर गंभीरता से पुनर्विचार कर तत्काल इसे निरस्त किया जाए। यह मांग विधायक चेतन्य काश्यप ने भारत सरकार के पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला को पत्र लिखकर की है।

काश्यप ने बताया कि पशुधन आयात और निर्यात हमारी संस्कृति के विरुद्ध है। इसे लेकर समस्त अहिंसक समाज इस विधेयक पर आक्रोश में है और इसका घोर विरोध भी हो रहा है। पशुधन आयात और निर्यात विधेयक 2023 का ड्राफ्ट जारी होने के बाद से इसका विरोध शुरू हो गया था।

विधायक काश्यप ने बताया कि उक्त ड्राफ्ट आश्चर्यजनक रूप से मवेशियों और जानवरों को कमोडिटी के रूप में परिभाषित करता है और उनको लाइव स्टॉक एक्सपोर्ट करने की कानूनी जामा पहनाना चाहता है। जिंदा पशु, पक्षियों एवं मवेशियों को हेरा-फेरी कर उनके आयात-निर्यात को इस तरह से पुश करना संविधान के प्रावधानों व भावनाओं के खिलाफ है। ऐसे में इस ड्राफ्ट को समस्त अहिंसक समाज के विरोध व आक्रोश को देखते हुए तत्काल निरस्त किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।