रतलाम : सुशासन दिवस पर आयुष विभाग द्वारा मेगा स्वास्थ्य शिविर आज, जांच कर दवाई और औषधीय पौधे निःशुल्क वितरित करेंगे 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को आयुष विभाग स्वास्थ्य मेला आयोजित करेगा।

Dec 24, 2022 - 23:55
Dec 25, 2022 - 22:04
 0
रतलाम : सुशासन दिवस पर आयुष विभाग द्वारा मेगा स्वास्थ्य शिविर आज, जांच कर दवाई और औषधीय पौधे निःशुल्क वितरित करेंगे 

एसीएन टाइम्स @ रतलाम सुशासन सप्ताह के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। आयोजन 25 दिसम्बर को सुबह 10 से शाम 04 बजे तक शहर के लायंस हाल में होगा। मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान वर्चुअल करेंगे।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. बलराज सिंह चौहान ने बताया कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा, पंचकर्म विशेषज्ञ, महिलाओं के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ निःशुल्क चिकित्सा परामर्श देंगे। ब्लड प्रेशर एवं शुगर की निःशुल्क जांच कर निःशुल्क औषधि वितरित की जाएगी।

निःशुल्क दिए जाएंगे औषधीय पौधे

आयुष विभाग के अनिल मेहता ने बताया कि शिविर में आयुर्वेद से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी जाएगी। मरीजों को अपने घरों में औषधीय पौधे लगाने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा। विभाग द्वारा औषधीय पौधों आंवला, नीम, तुलसी, गिलोय और पत्थर चट्टा का वितरण भी किया जाएगा। कोरोना से बचाव के लिए आयुष रक्षा किट, त्रिकटु चूर्ण, आर्सेनिक एल्ब 30 का वितरण होगा औषधीय पौधों के बारे में मरीजो को जानकारी दी जाएगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।