चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव-2023 के रात्रिकालीन मैच 27 अप्रैल से, खिताब व पुरस्कार के लिए 64 टीमें उतरेंगी मैदान में

विधायक क्रिकेट महोत्सव का दूसरा दौर 27 अप्रैल को शुरू होगा। इस दौर में 64 टीमें विजेता, उपविजेता बनने के लिए खेलेंगी। स्पर्धा के समापन पर पुरस्कार वितरण होगा जिसमें लाखों रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे।

Apr 26, 2023 - 02:16
 0
चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव-2023 के रात्रिकालीन मैच 27 अप्रैल से, खिताब व पुरस्कार के लिए 64 टीमें उतरेंगी मैदान में
नेहू स्टेडियम पर रात्रिकालीन क्रिकेट मैच की तैयारियों का जायजा लेते हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव - 2023 के शुरुआती चरण के मुकाबले पूरे हो चुके हैं। अब 27 अप्रैल से नेहरू स्टेडियम पर रात्रिकालीन मैच होंगे। इसमें कुल 64 टीमें भाग लेंगी। इसकी तैयारी का जायजा समिति सदस्यों ने मंगलवार को लिया।

चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव की शुरुआत 16 अप्रैल को हुई थी। उसके बाद से प्रतिदिन नेहरू स्टेडियम और आईटीआई खेल मैदान पर प्रारंभिक चरण के मुकाबले चल रहे थे। रोमांच से भरे इन मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी जुटे। अब सभी को रात्रिकालीन मुकाबलों का इंतजार है। ये 27 अप्रैल से स्टेडियम में होंगे। रात को होने वाले दूसरे चरण के मुकाबलों के लिए नेहरू स्टेडियम तैयार किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दौर में 64 टीमें मैदान में उतरेंगी। 

रात को होने वाले मैच के लिए स्टेडियम के मध्य मुख्य पिच को तैयार करने का काम पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही बेरिकेडिंग का काम भी पूरा हो चुका है। मैदान पर फ्लड लाइट के साथ लाइट की अतिरिक्त व्यवस्था भी की जा रही है। मैदान पर तैयारियों के दौरान समिति सदस्य अनुज शर्मा, नीलेश पटेल, प्रिंस बना, अमित रायकवार, राहुल, निर्मल हाड़ा, धीरजसिंह, भूपेंद्रसिंह, बाबू आदि उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।