साधारण सभा : श्री चौबीसा ब्राह्मण समाज साख सहकारी संस्था ने लगातार 9वें वर्ष भी लाभ वाला बजट पेश किया, सदस्यों को 51 लाख रुपए का ऋण दे चुकी है संस्था

श्री चौबीसा ब्राह्मण साख सहकारी संस्था का बजट साधारण सभा में पेश किया गया। बजट में एक लाख 10 हजार रुपए का लाभ दर्शाया गया है।

साधारण सभा : श्री चौबीसा ब्राह्मण समाज साख सहकारी संस्था ने लगातार 9वें वर्ष भी लाभ वाला बजट पेश किया, सदस्यों को 51 लाख रुपए का ऋण दे चुकी है संस्था
वार्षिक साधारण सभा को संबोधित करते पदाधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री चौबीसा ब्राह्मण समाज साख सहकारी संस्था मर्यादित रतलाम की वार्षिक साधारण सभा बड़बड़ हनुमान मंदिर में संपन्न हुई। प्रारंभ में संचालक मंडल ने सरस्वती पूजन की। जिसके बाद कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा ने आय-व्यय पत्रक प्रस्तुत किया। इसमें लगातार 9वें वर्ष भी लाभ दर्शाया गया। संस्था का बजट लगभग एक लाख दस हजार के लाभ का रहा।

साधारण सभा में उपाध्यक्ष चेतन राजावत ने आगामी वर्ष का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया। इसके बाद कार्यकारिणी ने दो प्रस्तावों को पटल पर रखा जिसे सभी सदस्यों द्वारा ध्वनिमत से पारित किया गया। संस्था अध्यक्ष निखिलेश शर्मा ने कहा कि संस्था द्वारा लगातार 9वें वर्ष में लाभ वृद्धि के साथ आगे बढ़ रही है। समाज के सदस्यों को अभी तक 51 लाख रुपए का  ऋण प्रदान किया जा चुका है। शत-प्रतिशत वसूली भी होती आ रही है। ये सभी सदस्यों के सहयोग एवं संचालकों के समन्वय की बदौलत संभव हुआ है।

लगातार बढ़ रही सदस्यता

अध्यक्ष निखिलेश ने बताया अभी संस्था में समाज के करीब 200 सदस्य हो चुके हैं। प्रतिवर्ष सदस्यों की सदस्यता बढ़ती जा रही है। इससे पूर्व वर्ष में दिवंगत हुए सदस्यों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में उपाध्यक्षा सुमन जोशी, संचालक राजकुमार हाड़ा, रोहित पाठक, अरुण व्यास, यश शर्मा, नीता शर्मा, महेंद्र व्यास, महेश शर्मा, मनीष जोशी, दिनेश शर्मा, दीपक शर्मा, मधुसूदन राजावत, शैलेष क्षोत्रिय, प्रियेश शर्मा, प्रशांत शर्मा, डॉ. यश हाड़ा, डॉ. रोमा शर्मा, नाविका जोशी, चेतन शर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन अरविन्द वत्स ने किया।