खंडित प्रतिमा वाले स्थान पर फिर गूंजेगा बजरंगबली का जयघोष, श्री गंगा जरिया महादेव मंदिर परिसर में 13 सितंबर को पुनः होगी प्राण-प्रतिष्ठा

अशोकनगर रतलाम स्थित श्री गंगा जरिया महादेव मंदिर परिसर में 13 सितंबर को खंडित प्रतिमा वाले स्थान पर श्री बजरंगबली महाराज की पुनः प्राण प्रतिष्ठा होगी। सुबह 11 बजे प्राण प्रतिष्ठा और दोपहर 1 बजे भव्य आरती होगी।

खंडित प्रतिमा वाले स्थान पर फिर गूंजेगा बजरंगबली का जयघोष, श्री गंगा जरिया महादेव मंदिर परिसर में 13 सितंबर को पुनः होगी प्राण-प्रतिष्ठा
श्री गंगा जरिया महादेव मंदिर में फिर होगी बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के अशोकनगर क्षेत्र स्थित श्री गंगा जरिया महादेव मंदिर परिसर में 13 सितंबर 2026 (रविवार) को श्री बजरंगबली महाराज की पुनः प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। कुछ समय पूर्व इसी मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा बजरंगबली की प्रतिमा को खंडित करने की घटना सामने आई थी। अब उसी स्थान पर विधि-विधान के साथ भगवान हनुमान की पुनः प्राण-प्रतिष्ठा की जा रही है।

श्री बजरंगबली महाराज प्राण-प्रतिष्ठा रविवार को प्रातः 11.00 बजे होगी। इसके बाद दोपहर 1.00 बजे भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजन से जुड़े लोगों का कहना है कि प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची थी। ऐसे में उसी स्थान पर बजरंगबली महाराज की पुनः स्थापना को श्रद्धा और आस्था की पुनर्स्थापना के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचने तथा प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य आरती में सहभागी बनने का आग्रह किया है। हिंदू समाज से अपील की गई है कि वे शांतिपूर्ण, अनुशासित, संगठित होकर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन के साक्षी और हों। आयोजकों ने मंदिर और आराध्य के सम्मान के प्रति समाज की सजगता और एकजुटता का संदेश भी इस आयोजन के माध्यम से देने की अपील की गई है। 

आयोजन एक नजर में

स्थान : श्री गंगा जरिया महादेव मंदिर, अशोकनगर, रतलाम

दिनांक : 13 सितंबर 2026, रविवार

प्राण प्रतिष्ठा : प्रातः 11:00 बजे

भव्य आरती : दोपहर 1:00 बजे

ये भी पढ़ें