जनजाति कार्य विभाग की सहायक आयुक्त से तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की मांग; PPO समय पर जारी कर GPF, अर्जित अवकाश, GIS, पेंशन और ग्रेच्युटी का दें लाभ

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने रतलाम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण कर PPO, GPF, अर्जित अवकाश, GIS, पेंशन और ग्रेच्युटी का लाभ समय पर दिलाने की मांग की।

जनजाति कार्य विभाग की सहायक आयुक्त से तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की मांग; PPO समय पर जारी कर GPF, अर्जित अवकाश, GIS, पेंशन और ग्रेच्युटी का दें लाभ
कर्मचारी एकता।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित स्वत्वों का समयसीमा में निराकरण कर उन्हें उनके सेवानिवृत्ति लाभ समय पर दिलाने की मांग तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने की है। संगठन का कहना है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रकरण लंबित रहने से उन्हें पेंशन भुगतान आदेश (PPO), सामान्य भविष्य निधि (GPF), अर्जित अवकाश, समूह बीमा योजना (GIS), पेंशन एवं ग्रेच्युटी सहित अन्य स्वत्वों के लिए अनावश्यक रूप से इंतजार करना पड़ रहा है।

संघ ने यह मांग जनजाति कार्य विभाग रतलाम की सहायक आयुक्त डॉ. प्रियंका राय से की है। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि GPF राशि के भुगतान, बीमा तथा अर्जित अवकाश के लाभ से संबंधित प्रकरणों का निराकरण जिला स्तर से किया जाता है, लेकिन इनमें से भी कई प्रकरण लंबित हैं। संघ ने इन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की मांग की है ताकि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को उनके हक की राशि और अन्य लाभ समय पर प्राप्त हो सकें।

ये भी पढ़ें

संकुल प्राचार्यों को भी दिए निर्देश

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने सभी संकुल प्राचार्यों को पत्र लिखकर कहा है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवा अभिलेख एवं अन्य आवश्यक जानकारियां, जिन्हें संकुल स्तर से पूर्ण किया जाना है, उन्हें समयसीमा में पूरा कर वरिष्ठालय को प्रस्तुत किया जाए। संगठन का कहना है कि संकुल स्तर पर दस्तावेज और औपचारिकताएं लंबित रहने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रकरणों के अंतिम निराकरण में अनावश्यक विलंब होता है।

कलेक्टर से मिलकर रखेंगे लंबित प्रकरणों का मुद्दा

संघ ने कहा है कि वह शीघ्र ही कलेक्टर रतलाम से भी भेंट करेगा। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों की जानकारी प्रस्तुत कर उनके शीघ्र निराकरण और समय पर सेवानिवृत्ति लाभ दिलाने की मांग की जाएगी। संगठन ने स्पष्ट किया कि सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ कर्मचारियों का अधिकार हैं और इनके लिए उन्हें लंबे समय तक विभागीय प्रक्रिया में उलझना नहीं चाहिए। सभी संबंधित स्तरों पर आवश्यक कार्रवाई समयसीमा में पूरी किए जाने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष बृजलाल बोरिया, संरक्षक तेजपाल सिंह राणावत, बसंतीलाल मईड़ा, मिथिलेश मिश्रा, दिनेश शर्मा, नटवरलाल मईड़ा, भंवरलाल देवड़ा, कन्हैयालाल किहोरी, नानूराम देवड़ा, वीर सिंह, छगनलाल मईड़ा, नागूलाल निनामा, अशोक जोकचंद, लक्ष्मण गुजराती, भेरूलाल मुनिया, भेरूलाल गुजराती एवं रामलाल भाभर सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।