साईं श्री इंटरनेशनल एकेडमी की बस की टक्कर से दो लोग हुए थे घायल, गंगासागर के रहवासियों ने आपत्ति जताई तो प्रबंधन ने माफी व 15 दिन की मोहलत मांगी

गंगासागर कॉलोनी के रहवासियों ने साईं श्री इंटरनेशल एकेडमी के प्रबंधन से मुलाकात कर अनियंत्रित बस संचालन को लेकर आपत्ति जताई है। प्रबंधन ने 15 दिन में समस्या हल करने के लिए मांगे हैं।

Sep 15, 2022 - 00:31
Sep 15, 2022 - 00:49
 0
साईं श्री इंटरनेशनल एकेडमी की बस की टक्कर से दो लोग हुए थे घायल, गंगासागर के रहवासियों ने आपत्ति जताई तो प्रबंधन ने माफी व 15 दिन की मोहलत मांगी
साईं श्री इंटरनेशल एकेडमी की प्राचार्य श्वेता विंचुरकर से चर्चा करता गंगासागर कॉलोनी का प्रतिनिधिमंडल।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । साईं श्री इंटरनेशनल एकेडमी की बसें और अन्य स्कूली वाहन गंगासागर के रहवासियों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। दो दिन पूर्व एकेडमी की एक बस की टक्कर से दो वाहन चालक भी घायल हो गए थे जिनती हालत नाजुक बताई जा रही है। बढ़ती समस्या पर नियंत्रण को लेकर गंगासागर के रहवासियों ने एकजुट होकर आपत्ति जताई तो स्कूल प्रबंधन ने माफी मांगते हुए समस्या के स्थायी समाधान के लिए 15 दिन की मोहलत मांगी है।

गंगासागर कॉलोनी के रहवासी क्षेत्र की समस्याओं को एकजुटता के साथ हल करने के प्रयास में जुटे हैं। ऐसा ही एक प्रयास उन्होंने हाल ही में किया। कॉलोनी के 25 से अधिक रहवासियों ने साईं श्री इंटरनेशनल एकेडमी की प्राचार्य श्वेता विंचुरकर सहित प्रबंधन के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एकेडमी की बसों के अनियंत्रित संचालन और कॉलोनी में बढ़ती आवाजारी को लेकर सख्त आपत्ति जताई। रहवासियों ने बताया कि स्कूल द्वारा पूर्व में अन्य मार्ग का उपयोग किया जाता था लेकिन अब कॉलोनी के भीतर से वाहनों की आवाजाही हो रही है जो रहवासियों के लिए घातक होकर जानलेवा साबित होने लगी है। पिछले दिनों स्कूल की एक बस की टक्कर से वाहन सवार दो लोग घायल हो गए थे। बसों के अलावा मैजिक, ऑटो और अन्य टू-व्हीलर का संचालन भी अव्यवस्थित और अनियंत्रित है।

वाहनों की आवाजाही के लिए पुराने मार्ग का उपयोग करे स्कूल

रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी के भवनों के समक्ष अस्थायी वाहन स्टैण्ड तक बना लिया गया है जिससे हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता है। वाहनों का शोर भी परेशानी का सबब बन रहा है। अतः स्कूल प्रबंधन द्वारा अपने वाहनों की आवाजाही के लिए पुराने मार्ग का ही उपयोग करे। इस पर स्कूल प्रबंधन ने कॉलोनीवासियों को होने वाली परेशानी के लिए माफी मांगी और 15 दिन में समस्या के समाधान के लिए आश्वस्त किया।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहवासी थे मौजूद

डॉ. भरत निनामा, प्रेम एन. वासन, अमित शुक्ला, दिनेश निनामा, जीतेन्द्रसिंह ठाकुर, मधु वर्मा, ज्योति मिश्रा, दीपिका मैड़ा, नेहा शुक्ला, डॉ. शुभम् जैन, कविता शुक्ला, मंजू राठौर, सुनील  वसुनिया, संजय चौहान, कविता शुक्ला, अर्चना वानखेड़े, शिरीष शुक्ला, सुधीर मिश्रा, साकेत शुक्ला, मधु वर्मा, हेमा वासन, ज्योति राठौर, हेमा निनामा आदि मौजूद थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।