जिला पंचायत की स्थायी समितियां गठित, कृषि समिति में जिपं अध्यक्ष लालाबाई और डीपी धाकड़ को मिला स्थान

जिला पंचायत की स्थायी समितियों का गठन किया गया। गठन अपर कलेक्टर एम. एल. आर्य की मौजूदगी में हुआ।

Aug 25, 2022 - 20:44
 0
जिला पंचायत की स्थायी समितियां गठित, कृषि समिति में जिपं अध्यक्ष लालाबाई और डीपी धाकड़ को मिला स्थान
जिला पंचायत की स्थायी समितियों में चुने गए जनप्रतिनिधि।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जिला पंचायत की स्थाई समितियों का गठन किया गया। इसके लिए जिला पंचायत में समितियों के सभापति तथा सदस्यों का निर्वाचन बुधवार को संपन्न हुआ। निर्वाचन कार्यक्रम के सभापति अपर कलेक्टर एम. एल. आर्य थे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहीं।

स्थायी समितियों के गठन के तहत जिला पंचायत की कृषि समिति में सभापति लालाबाई शंभुलाल, कृषि समिति डी. पी. धाकड, शिक्षा समिति केशूराम निनामा, संचार तथा संकर्म समिति नंदी मईड़ा, सहकारिता एवं उद्योग समिति महेन्द्रसिंह रिंगनोद, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण समिति उमा संतोष पालीवाल, वन समिति वीसी शरद कुमार डोडियार तथा जैव विविधता प्रबंध समिति राजेश भरावा शामिल है। सदस्यों के रूप में चम्पा मईड़ा, आरती पवन जाट,  रानी विनय पितलिया,  निर्मला गोपाल गुर्जर,  सत्यनारायण पाटीदार,  नाथूलाल गामड़,  लीला मुनिया,  रुक्मणीबाई मालवीय शामिल हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।