भाजपा आईटी सेल के प्रदेश सह संयोजक पालीवाल व टीम ने विधायक चेतन्य कायश्प का धन्यवाद ज्ञापित किया

भाजपा द्वारा आईटी सेल के प्रदेश सह संयोजक पद पर रतलाम से सोमेश पालीवाल की नियुक्ति हुई है। इसके लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने पालीवाल का सम्मान कर उनके कार्य की प्रशंसा की।

Sep 8, 2022 - 22:31
 0
भाजपा आईटी सेल के प्रदेश सह संयोजक पालीवाल व टीम ने विधायक चेतन्य कायश्प का धन्यवाद ज्ञापित किया
रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप का अभिनंदन करते भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

विधायक काश्यप ने दुपट्टा ओढ़ाकर किया पालीवाल का स्वागत-सम्मान

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। विधायक चेतन्य काश्यप ने भाजपा के आईटी सेल प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल और उनकी टीम का स्वागत-सम्मान किया। दूसरी बार प्रदेश सहसंयोजक बने सोमेश पालीवाल व टीम ने काश्यप का आभार जताया। इस मौके पर जिला संयोजक नीलेश राव का भी स्वागत किया।

स्वागत  सम्मान विधायक काश्यप के जनसंपर्क कार्यालय पर हुआ। इसमें विधायक काश्यप ने कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि हमारे रतलाम से सोमेश जी की नियुक्ति प्रदेश सहसंयोजक के पद पर फिर हुई है। पार्टी में पुर्ननियुक्ति बहुत कम होती है लेकिन इनके द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए पार्टी ने फिर से विश्वास जताया है। यह रतलाम के लिए गौरव की बात है। इनके साथ नीलेश राव की जिला संयोजक के रूप में नियुक्ति हुई है। महत्वपूर्ण यह है कि हम कितने निष्काम भाव से सेवा देते हैं।

रतलाम से दिल्ली तक बनाई पहचान, रतलाम का नाम बढ़ाया

विधायक ने कहा कि मुझे याद है जब में पहली बार चुनाव लड़ा उस समय से सोमेश जुडे़ थे। उस समय काम कम था लेकिन इनके द्वारा अपने काम के आधार पर अपनी जगह बनाई और आज अपनी पहचान दिल्ली तक बनाई है। इससे रतलाम का नाम बढ़ा है कि रतलाम में एक कार्यकर्ता ऐसा है जो दिल्ली तक पार्टी के कार्यों में भूमिका रखता है। कोविड और टीकाकरण का काम भी इन्होने बहुत गंभीरता से किया। मैं मानता हूं कि इन्होने सही कार्य करने का प्रमाण दिया है।

ये रहे मौजूद

नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, पूर्व जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, मंडल प्रभारी विनोद यादव, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, राकेश परमार, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा सहित मंडल अध्यक्ष व युवा मोर्चा अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरण त्रिपाठी ने दी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।