अनुशासनात्मक कार्रवाई : डॉ. जीवन चौहान सहित रतलाम जिले के दो डॉक्टर निलंबित, लापरवाही स्वेच्छारिता से काम करने व अनुशासनहीनता का है आरोप

प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाएं विभाग संचालनालय द्वारा रतलाम जिले के दो डॉक्टरों को निलंबित किया गया है। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप है।

Nov 24, 2024 - 23:26
Nov 25, 2024 - 00:15
 0
अनुशासनात्मक कार्रवाई : डॉ. जीवन चौहान सहित रतलाम जिले के दो डॉक्टर निलंबित, लापरवाही स्वेच्छारिता से काम करने व अनुशासनहीनता का है आरोप
रतलाम जिले के दो डॉक्टर निलंबित।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश के संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं विभाग द्वारा रतलाम जिले के दो डॉक्टरों को निलंबित किया गया है। दोनों पर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता से कार्य करने और अनुशासनहीनता का आरोप है।

जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय रतलाम में पदस्थ डॉ. जीवन चौहान तथा सीबीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलोट के सीबीएमओ को निलंबित किया गया है। आरोप है कि डॉक्टरों द्वारा पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरती गई। इसके अलावा स्वेच्छाचारिता से कार्य करने और अनुशासनहीनता करने का भी आरोप है।

यह खबर पढ़ी क्या... बड़ी खबर : रतलाम के सिविल सर्जन डॉ. एम. एस. सागर को पीटा, डॉ. जीवन चौहान के वाहन चालक सहित तीन के विरुद्ध केस दर्ज, जीवांश अस्पताल सील

निलंबन काल में डॉ. जीवन चौहान का मुख्यालय कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बुरहानपुर के अधीन रहेगा। वहीं डॉ. रवि का मुख्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला नीमच के अधीन नियत किया गया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।