​इस राज्य में होने जा रही बम्पर पद पर भर्तियां, 02 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी

​MP Jobs 2023: नौकरी की तलाश में बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके मुताबिक राज्य में बम्पर पद पर भर्तियां होने जा रही हैं. इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट www.mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. इस अभियान के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 02 मई 2023 है. उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 03 अप्रैल से अप्लाई कर सकेंगे. आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार ये अभियान कुल 181 पद पर भर्ती के लिए चल रहा है. जिनमें प्रिंसिपल ग्रेड-1, डिप्टी डायरेक्टर व अन्य पद रिक्त पद शामिल हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग डिग्री/ डिप्लोमा पास और अन्य निर्धारित पात्रताएं व कार्य करने का अनुभव होना चाहिए. उम्र सीमा नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. जबकि आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवार को सरकारी नियम के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी. ऐसे होगा चयन इन पद पर उम्मीदवारों के चयन के लिए वस्तुनिष्ठ परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा. साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा. कितनी मिलेगी सैलरी इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार 56,100 रुपये से लेकर 2,06,900 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा. इतना देना होगा आवेदन शुल्क इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. उम्मीदवारों को भर्ती के लिए 500 रुपये का शुल्क अदा करना होगा. आवेदन की अंतिम तारीख इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 02 मई 2023 तय की गई है. भर्ती के लिए अप्लाई करने के पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यह भी पढ़ें- ​Sarkari Naukri: यूपी के इन विभागों में निकली भर्ती, ये कर सकते हैं अप्लाई

Mar 22, 2023 - 02:14
 0
​इस राज्य में होने जा रही बम्पर पद पर भर्तियां, 02 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी

MP Jobs 2023: नौकरी की तलाश में बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके मुताबिक राज्य में बम्पर पद पर भर्तियां होने जा रही हैं. इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट www.mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. इस अभियान के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 02 मई 2023 है. उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 03 अप्रैल से अप्लाई कर सकेंगे.

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार ये अभियान कुल 181 पद पर भर्ती के लिए चल रहा है. जिनमें प्रिंसिपल ग्रेड-1, डिप्टी डायरेक्टर व अन्य पद रिक्त पद शामिल हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग डिग्री/ डिप्लोमा पास और अन्य निर्धारित पात्रताएं व कार्य करने का अनुभव होना चाहिए.

उम्र सीमा

नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. जबकि आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवार को सरकारी नियम के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी.

ऐसे होगा चयन

इन पद पर उम्मीदवारों के चयन के लिए वस्तुनिष्ठ परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा. साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा.

कितनी मिलेगी सैलरी

इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार 56,100 रुपये से लेकर 2,06,900 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. उम्मीदवारों को भर्ती के लिए 500 रुपये का शुल्क अदा करना होगा.

आवेदन की अंतिम तारीख

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 02 मई 2023 तय की गई है. भर्ती के लिए अप्लाई करने के पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- ​Sarkari Naukri: यूपी के इन विभागों में निकली भर्ती, ये कर सकते हैं अप्लाई

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।