तप के 'तेज' का गुणानुवाद ! श्रद्धांजलि सभा में तेजकुंवर बाई काश्यप के गुणों का हुआ स्मरण, पीएम नरेंद्र मोदी सहित प्रमुख हस्तियों के शोक संदेश पढ़े गए

रतलाम में मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री तेजकुंवर बाई काश्यप की श्रद्धांजलि सभा में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके व्यक्तित्व एवं योगदान का स्मरण किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

तप के 'तेज' का गुणानुवाद ! श्रद्धांजलि सभा में तेजकुंवर बाई काश्यप के गुणों का हुआ स्मरण, पीएम नरेंद्र मोदी सहित प्रमुख हस्तियों के शोक संदेश पढ़े गए
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माता तेजकुंवर बाई काश्यप का श्रद्धांजलि सभा में हुआ गुणानुवाद।

मंत्री चेतन्य काश्यप की माता के संघर्ष, धर्म और समाज के प्रति समर्पण को किया नमन; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने परिवार से मिलकर दी सांत्वना

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की माता तेजकुंवर बाई काश्यप की स्मृति में बुधवार को बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में श्रद्धांजलि सभा में उनका गुणानुवाद हुआ। सभा में कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, विभिन्न बोर्डों के अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा धार्मिक, सामाजिक, औद्योगिक, व्यापारिक, शैक्षणिक और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर दिवंगत तेजकुंवर बाई काश्यप के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि संघर्षमय जीवन में धर्म, समाज और परिवार के प्रति उनका समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा में तेजकुंवर बाई काश्यप के जीवन पर केंद्रित फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान उनके जीवन और योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सभा में सिद्धार्थ काश्यप, श्रवण काश्यप, सारांश काश्यप सहित परिवारजन उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, गच्छाधिपति वर्तमानाचार्य श्रीमद् विजय नित्यसेनसूरिजी म.सा. तथा महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानन्द सरस्वतीजी महाराज के संदेशों का वाचन किया गया।

ये भी पढ़ें

मंत्री, सांसद और विधायकों ने किया गुणानुवाद

सभा को उज्जैन जिला प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, कैबिनेट मंत्री नारायणसिंह पंवार, सांसद सुधीर गुप्ता, रोडमल नागर, महेन्द्रसिंह सोलंकी, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया, हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन ओम जैन, पद्मश्री महेश शर्मा, पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर, संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, संगठन मंत्री रीवा विजय दुबे तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोरंजन मिश्रा ने संबोधित किया।

विधायक चंदरसिंह सिसौदिया (गरोठ), मोहन शर्मा (नरसिंहगढ़), हजारीलाल दांगी (खिलचीपुर), तेजबहादुरसिंह (नागदा), ओमप्रकाश सकलेचा (जावद), अभय मिश्रा, पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा (राजगढ़) और संगीता चारेल (सैलाना) ने भी श्रद्धांजलि सभा में विचार व्यक्त किए।

ये भी पढ़ें

धार्मिक, सामाजिक और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

सभा में त्रिस्तुतिक जैन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाघजीभाई, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप धारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, ज्ञानसिंह गुर्जर (राजगढ़), महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, जैन श्रीसंघ अध्यक्ष अशोक चौटाला, विनोद मेहता, हिम्मत गेलड़ा, अजय खिमेसरा, प्रकाश मूणत, अशोक चौपड़ा, देवेन्द्र मेहता, कीर्ति बड़जात्या, महेन्द्र चाणोदिया, सर्वब्राह्मण सभा के पुष्पेन्द्र जोशी, सनातन सोश्यल ग्रुप के मुन्नालाल शर्मा, अजा मोर्चा नेता मधु पटेल, राजपूत समाज के राजेन्द्रसिंह गोयल और सोनी समाज के अरविन्द सोनी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता यशपालसिंह सिसौदिया, राजेश अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, ईश्वरलाल पाटीदार, राजेन्द्रसिंह लुनेरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलबर यादव और राजगढ़ युवा मोर्चा अध्यक्ष के.पी. पंवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, धार्मिक-सामाजिक संगठनों के सदस्य तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्यजन उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा का संचालन विकास शैवाल ने किया।

ये भी पढ़ें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने तेजकुंवर बाई काश्यप को अर्पित किए पुष्प

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बुधवार को रतलाम पहुंचकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की माता तेजकुंवर बाई काश्यप को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि चेतन्य काश्यप ने अपनी माताजी की जिस तरह सेवा की, वह अनुकरणीय है। दुख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार चेतन्य काश्यप के साथ है। खंडेलवाल ने तेजकुंवर बाई काश्यप के पौत्र सिद्धार्थ काश्यप एवं श्रवण काश्यप तथा पड़पौत्र सारांश काश्यप से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, आरडीए पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्यजन उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने किया।

ये भी पढ़ें