त्याग, तपस्या, धर्म व आराधना के साथ मनी आचार्य श्री रामेश की 48वीं दीक्षा जयंती, प्रकाश मुनिजी ने धर्मसभा में दिया मार्गदर्शन

आचार्य श्री रामेश की दीक्षा जयंती रविवार को मनाई गई। इस दौरान धर्मसभा का आयोजन भी किया गया। धर्मसभा में प्रकाश मुनि ने मार्गदर्शन प्रदान किया।

त्याग, तपस्या, धर्म व आराधना के साथ मनी आचार्य श्री रामेश की 48वीं दीक्षा जयंती, प्रकाश मुनिजी ने धर्मसभा में दिया मार्गदर्शन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आज जो प्रसंग उपस्तिथ हुआ हम दीक्षा की जयंती मना रहे हैं, गुण गान कर रहे हैं, क्योंकि दीक्षा लेने वालों का गुण गान किया जाता है। जो संघ का नायक होता है वह पुरुषार्थ करता है। कष्टों में भी विचलित नही होता। जिसके मन मंदिर में समता भाव रमण करता व अनुशासन पूर्वक चलता व चलाता है। उसकी दीक्षा स्व-रमण के बाद फलदायी साबित होती है। जो अपने गुरु के पथ पर चलता है हम ऐसे गुरु की हम जयंती मनाते हैं।

उक्त उद्गार शासन दीपक श्री प्रकाश मुनीजी मसा ने गोपाल नगर स्थित समता भवन में व्यक्त किए। वे आज आचार्य प्रवर 1008 श्री रामलाल जी मसा के दीक्षा के 47 वर्ष पूर्ण होने एवं 48वें वर्ष में प्रवेश होने पर आयोजित धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। श्री हेमगिरी जी मसा, श्री किशोर मुनीजी मसा, श्री प्रणत मुनीजी मसा, श्री सुमित मुनीजी मसा, महासती श्री मनामगंधा जी मसा और श्री कीर्तियशा जी मसा ने भी भाव व्यक्त किए। धर्मसभा में श्री पद्म मुनि जी मसा आदि संत महापुरुष कुल 9 संत व महासतियां विराजमान रहे।

प्रीतिसुधा जी की दीक्षा भी आज ही के दिन आचार्य रामेश के साथ हुई थी

समाजसेवी महेन्द्र गादिया ने बताया पूरे देश मे यह जयंती त्याग, तपस्या, धर्म व आराधना के साथ मनाई गई। रतलाम में भी पांच सामयिक एकासन के साथ जयंती मनाई गई। इस मौके पर रामेश चालीसा का पाठ किया गया। आचार्य श्री रामेश ने अभी तक 450 से अधिक दीक्षा प्रदान कर चुके हैं। संयोग से यहां विराजित श्री प्रीतिसुधा जी मसा की भी आज ही के दिन आचार्य श्री रामेश के साथ ही आचार्य श्री नानेश के सान्निद्धय में दीक्षा हुई थी। एक दिन पूर्व समता युवा संघ अध्यक्ष नीलेश मूणत, सचिव अभिषेक रांका और सदस्यों द्वारा  बाल चिकित्सालय व एमसीएच में अन्नदानम योजना के तहत नाश्ता वितरित किया गया था।

धर्मसभा में ये रहे उपस्थित

संघ के अध्यक्ष कपूर कोठारी, पूर्व अध्यक्ष मदनलाल कटारिया, बाबूलाल सेठिया, चन्दन छाजेड़, महेन्द्र गादिया, चन्दन पिरोदिया, उपाध्यक्ष निर्मल मूणत, कांतिलाल छाजेड़, सुदर्शन पिरोदिया, अतुल बाफना, विनोद मेहता, मंत्री सुमित कटारिया, सुशील गोरेचा, ललित कोठारी, दशरथ बाफना, प्रकाश नांदेचा, निर्मल लुनिया, राजेश सियार, शान्तिलाल गांधी, संजय कोठारी, शान्तिलाल भटेवरा, महिला मंडल अध्यक्ष चंद्रकांता पिरोदिया, मंत्री जूली पिरोदिया, बहूमंडल की अध्यक्ष राधिका बाफना, मंत्री लवीना धम्मानी, बालिका मंडल अध्यक्ष इशिता मूणत, मंत्री इशिता चौपड़ा सहित कई श्रावक-श्राविका उपस्तिथ रहे।संचालन सभा संचालन चन्दन पिरोदिया ने किया।