बहु प्रतीक्षित श्री पार्श्व भैरव की संगीतमयी महाभक्ति आज हनुमान रुंडी में, समय पर आने वाले भक्तों को मिलेंगे पुरस्कार

दो साल के कोरोना काल के बाद श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव की भक्ति का आयोजन रतलाम में किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को रैली भी निकाली गई।

Mar 18, 2023 - 02:29
 0
बहु प्रतीक्षित श्री पार्श्व भैरव की संगीतमयी महाभक्ति आज हनुमान रुंडी में, समय पर आने वाले भक्तों को मिलेंगे पुरस्कार
संगीतमयी भक्ति आज।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जन-जन की आस्था के केंद्र श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव जी की संगीतमयी महाभक्ति का आयोजन 18 मार्च को हनुमान रुंडी में होगा। शाम 7.30 बजे से होने वाले आयोजन में समय से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को लक्की-ड्रॉ के माध्यम से पुरस्कृत कर सोने-चांदी के उपहार दिए जाएंगे।

श्री नाकोड़ा दरबार मंडल रतलाम एवं श्री नाकोडा पार्श्व पूनम मंडल रतलाम के हेमंत मेहता एवं कपिल तलेरा ने बताया यह कार्यक्रम पूर्व में आयोजित हो चुका है। इसमें हजारों की संख्या में भैरव भक्तों ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया था। इसकी रतलाम में पुनः मांग उठ रही थी लेकिन कोरोना काल के चलते दो साल तक यह संभव नहीं हो सका। इसलिए बहुप्रतीक्षित भक्ति के आयोजन को लेकर लोगों काफी उत्साह है।

पदाधिकारीद्वय ने बताया इस भक्ति में प्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार वैभव बागमार (बालोतरा), दीपक राव (बालोतरा), राहुल पिछोलिया (उदयपुर) एवं अनमोल जैन (ताल) अपनी सुमधुर आवाज से लोगों भक्ति रस से सराबोर करेंगे। मंच का संचालन ओम आचार्य (फालना) करेंगे। इस मौके पर 108 गोले की ज्योति और 504 दीपकों से महाआरती भी की जाएगी।

मेहता एवं तलेरा ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रभु भक्ति एवम संगीतमय संध्या लाभ लेने आग्रह किया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को रैली भी निकाली गई।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।