राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव हेतु 6 सदस्यीय दल पेंच राष्ट्रीय उद्यान (टुरिया) सिवनी के लिए रवाना, सीएम राइज स्कूल रतलाम व जावरा के विद्यार्थी शामिल

रतलाम से 6 सदस्यीय दल पेंच राष्ट्रीय उद्यान सिवनी के लिए रवाना हुआ। यह वहां आयोजित राज्य स्तरीय मोगली उत्सव में शामिल होगा।

Jan 7, 2024 - 16:03
Jan 8, 2024 - 16:17
 0
राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव हेतु 6 सदस्यीय दल पेंच राष्ट्रीय उद्यान (टुरिया) सिवनी के लिए रवाना, सीएम राइज स्कूल रतलाम व जावरा के विद्यार्थी शामिल
पेंच राष्ट्रीय उद्यान सिवनी में आयोजित मोगली उत्सव में शामिल होने रवाना हुआ दल।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव में सम्मिलित होने के लिए रतलाम का 6 सदस्यीय दल रवाना हुआ। दल को जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा ने रवाना किया। दल पेंच राष्ट्रीय उद्यान (टुरिया) सिवनी में तीन दिन रहेगा।

दल प्रभारी कृष्णलाल शर्मा और सीमा अग्निहोत्री के नेतृत्व में पेंच राष्ट्रीय उद्यान (टुरिया) सिवनी के लिए रवाना हुए दल में कनिष्ठ वर्ग से सीएम राइज विनोबा स्कूल रतलाम की दिव्यांशी सिसौदिया और संस्कार परमार चयनित हुए हैं। वरिष्ठ वर्ग में सीएम राइज उत्कृष्ट जावरा के पूजा पाटीदार और रोहित मालवीय का चयन हुआ है। ये विद्यार्थी 89 एवं 10 जनवरी तक तीन दिवसीय पेंच राष्ट्रीय उद्यान (टुरिया) राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव में सम्मिलित होंगे।आयोजन में छात्रों को पर्यावरण संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण एवं मनुष्य और प्राणियों के प्रेम पूर्ण व्यवहार सहित विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा।

भ्रमण हेतु दल के रवाना होने के दौरान सीएम राइज विनोबा स्कूल की प्राचार्य संध्या वोहरा एवं प्रतिभागियों के पालक उपस्थित थे। सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय जावरा प्राचार्य राजेंद्र बोस ने मोगली दल को शुभकामनाएं दी हैं। प्रति वर्ष लोक शिक्षण संचालनालय एवम एपको भोपाल द्वारा पर्यावरण संरक्षण जागरूकता हेतु मोगली उत्सव आयोजित किया जाता है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।