आशा कार्यकर्ता एवं स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी घर-घर जाकर बना रहे आयुष्‍मान कार्ड ताकि लोगों को न हो परेशानी

लोगों के आयुष्मान कार्ड शीघ्र बन सकें इसलिए रतलाम जिले में आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्यकर्मियों को घर-घर जाकर कार्ड बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Nov 5, 2022 - 01:12
 0
आशा कार्यकर्ता एवं स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी घर-घर जाकर बना रहे आयुष्‍मान कार्ड ताकि लोगों को न हो परेशानी
आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बना रही हैं।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  कलेक्‍टर नरेन्‍द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर आयुष्‍मान कार्ड बनाने का अभियान जारी है। जिले में लोगों को आसानी से आयुष्‍मान कार्ड मिल सकें इसके लिए अब आशा कार्यकर्ताओं के आयुष्‍मान बीआईएस आईडी बनाए गए हैं। ये कार्यकर्ता और स्वास्थ्यकर्मी पात्र हितग्राहियों के घर जाकर आयुष्‍मान कार्ड बना रही हैं।

सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं को कार्ड बनाने से शेष रहे पात्र लोगों की सूची प्रदान की गई है। इस कार्य में क्षेत्र की एएनएम सीएचओ एमपीएस और विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया है। कार्यक्रम की प्रगति की दैनिक नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

5 लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा

देश में आयुष्‍मान भारत निरामयम योजना संचालित है। इसके तहत प्रदेश में सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना में  चिन्हित खाद्य पात्रता पर्ची धारक तथा संबल योजना के हितग्राही (प्रत्येक परिवार) को हर साल 5 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। यह सुविधा शासकीय चिकित्‍सालय, शासकीय चिकित्‍सा महाविद्यालय तथा चिन्हित निजी अस्‍पतालों के माध्‍यम से दी जाती है।

80 फीसदी कार्ड बन जुके रतलाम जिले में

रतलाम जिले में अब तक कुल लक्ष्‍य 9 लाख 46 हजार 738 के विरुद्ध 7 लाख 61 हजार 994 लगभग 80 प्रतिशत कार्ड बनाए जा चुके हैं। कार्ड बनवाने के संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, सीएचओ अथवा नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर अथवा 14555 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।