धर्म संस्कृति : अम्बर परिवार जवाहर व्यायाम शाला परिवार ने 23 छड़ी निशाना का किया पूजन, सामाजिक समरसता की मिसाल है वाल्मीकि समाज का आयोजन

रतलाम में वाल्मीकि समाज द्वारा निकाले गए छड़ी निशान का अंबर परिवार जवाहर व्यायामशाला द्वारा पूजन किया गया।

धर्म संस्कृति : अम्बर परिवार जवाहर व्यायाम शाला परिवार ने 23 छड़ी निशाना का किया पूजन, सामाजिक समरसता की मिसाल है वाल्मीकि समाज का आयोजन
छड़ी निशान के पूजन के दौरान उपस्थित अम्बर परिवार जवाहर व्यायामशाला के शरीर साधक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि गोगा नवमी के रूप में मनाई जाती है। इस मौके पर अम्बर परिवार जवाहर व्यायाम शाला के सूरज जाट पहलवान ने वाल्मीकि समाज द्वारा निकाले गए छड़ी निशान का सामूहिक पूजन किया। इस दौरान 23 छड़ी निशान की पूजा-अर्चना की गई।

गोगा नवमी के दिन छड़ी पूजन एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, जो गोगा जी महाराज के सम्मान में किया जाता है। मान्यता है कि छड़ी का पूजन करने से हर मनोकमना पूर्ण होने के साथ धन-वैभव की प्राप्ति होती है। गोगा नवमी से पहले विधिवत छड़ी पूजन होता है और छड़ी निशान को नगर भ्रमण कराया जाता है। गोगा नवमी पर वाल्मीकि समाज के संगठनों द्वारा शहर में झांकियों का कारवां व छड़ी निशान का ऐतिहासिक चल समारोह भी निकाला जाता है। समाजजन आराध्य गोगा देव जी की पूजा-अर्चना भी करते हैं। यह सामाजिक समरसता और भाईचारे का भी प्रतीक है।

ये रहे उपस्थित

छड़ी निशान की पूजा अर्चना जवाहर व्यायामशाला श्रम शिविर परिसर में की गई। इस दौरान अम्बर परिवार जवाहर व्यायामशाला के अश्विन जायसवाल, अम्बर जाट पहलवान, अभिषेक जाट पहलवान, वैभव जाट पहलवान, मयंक जाट पहलवान, गौरव जाट पहलवान, अमन जाट पहलवान,  ईश्वर बाबा, रंजीत सिंह परिहार, देवशंकर पांडेय सहित अन्य सदस्य एवं वाल्मीकि समाजजन उपस्थित रहे।