कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने देखा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण, बस्तियों में मिठाई भी बांटी, बोले- आज महर्षि वाल्मिकी को याद करने का दिन

अयोध्या धाम से श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण रतलाम में भी देखा गया। इस मौके पर मप्र के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने मिठाई बांटी। मंत्री काश्यप ने कहा यह महर्षि वाल्मीकि जी को याद करने का दिन है।

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने देखा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण, बस्तियों में मिठाई भी बांटी, बोले- आज महर्षि वाल्मिकी को याद करने का दिन
आयोध्या धाम में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान भगवान श्री राम का बाल स्वरूप देख कर मंत्री चेतन्य काश्यप भाव विभोर हो गए।

अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान रतलाम में हुए विभिन्न आयोजन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत रतलाम में भी रामोत्सव मनाया गया। इस दौरान विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हुआ। जगह-जगह बड़ी स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण देखा गया जिसे आजमन के साथ मप्र के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने श्री राम मंदिर पर देखा। उन्होंने सनातन धर्म महासभा द्वारा सुभाष नगर में स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि- आज महर्षि वाल्मीकि जी को याद करने का दिन है। मंत्री ने ग्रामीण बस्तियों में मिठाई भी बांटी। 

सैलाना रोड स्थित श्री राम मंदिर पर श्री राम नवयुवक मंडल द्वारा समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप भी शामिल हुए। उन्होंने सभी लोगों के साथ अयोध्या से प्रसारित श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का प्रसारण देखा। उसके पश्चात मंदिर में आरती की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन भी सुना गया। अंत में प्रसाद वितरण हुआ। शाम को मंदिर को दीपक से रोशन किया गया, आतिशबाजी की गई। समारोह में महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, श्री राम नवयुवक मंडल अध्यक्ष एवं एमआईसी सदस्य पप्पू पुरोहित, प्रवीण सोनी, पूर्व एमआईसी सदस्य पवन सोमानी, कमलेश अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे। 

महर्षि वाल्मीकि के कारण भगवान श्री राम का स्वरूप देख पा रहे हैं- काश्यप

श्री सनातन धर्म महासभा ने सूक्ष्म लघु एवं मध्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के आतिथ्य में सुभाष नगर स्थित शहर के एकमात्र महर्षि वाल्मीकि मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मंत्री काश्यप ने प्रभु श्रीराम जी, माता सीता जी, लक्ष्मण जी, हनुमान जी और महर्षि वाल्मिकी जी के प्रतीक स्वरूप उपस्थित बच्चों का स्वागत अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि आज महर्षि वाल्मिकी जी को याद करने का दिन है। प्रभु श्री राम का जो स्वरूप आज हमारे सामने है, वह महर्षि वाल्मीकि जी के कारण ही हम देख व समझ पा रहे हैं। प्रभु श्री राम ने जो आदर्श स्थापित किए हैं, वह अनुकरणीय है।

देवस्वरूपानंदजी ने बताई वाल्मिकी महिमा

अखण्ड ज्ञान आश्रम के संत देवस्वरूपानंदजी महाराज भी शामिल हुए। उन्होंने महर्षि वाल्मिकी की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि देश में श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा का भाव निर्मित करने में वाल्मिकी जी का अहम योगदान है। इस अवसर पर सामूहिक भोज भी हुआ। इसमें सनातन धर्म महासभा के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों के साथ एक संगत-एक पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। 

आरंभ में सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष अशोक सोनी गोविंद काकानी, राजू केलवा, भूपेन्द्र सोनी, अरविन्द सोनी, राजेश ओझा, रवि सोनी, गोपाल सोनी, विजय सोनी, डॉ. सोनी, वाल्मिकी समाज के कमल भाटी, पूर्व पार्षद मोहन वर्मा सहित क्षेत्रवासियों ने मंत्री काश्यप का स्वागत किया। कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सुरेन्द्र सुरेका, विरेन्द्र वाफगांवकर, गोपाल काकानी, ऋषि शर्मा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सुदीप पटेल, कमल तिवारी, रमेश व्यास आदि उपस्थित रहे।

मंत्री काश्यप ने मिठाई बांट कर साझा की खुशी

मंत्री काश्यप द्वारा इस खास मौके पर शहर की विभिन्न बस्तियों में मिठाई का वितरण भी किया गया। इसका शुभारंभ सुभाष नगर क्षेत्र से किया। इसके पश्चात आंबेडकर नगर में पहुंचकर मिठाई के साथ खुशी साझा की। उनकी ओर से अन्य इलाकों में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित की। इस दौरान प्रभु के आगमन को लेकर हर कोई एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं देता नजर आया।

सुभाष नगर और आंबेडकर नगर में मिठाई वितरण के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, ज़िला कोषाध्यक्ष जयवन्त कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, नंदकिशोर पंवार, कमल सिलावट, सुदीप पटेल, सुरेंद्रसिंह भाटी, प्रहलाद राठौड़, मोहन वर्मा सहित बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।