दौरे पर कलेक्टर : पिपलौदा तहसील में राजस्व महाअभियान के दौरान मिली खामी, कलेक्टर बाथम ने जताया असंतोष, तहसीलदार को दी काम में तेजी लाने की हिदायत

राजस्व महाअभियान के तहत रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम ने जिले के तहसील कार्यालयों का निरीक्षण कर अभियान की समीक्षा दी और कमी पाए जाने पर तहसीलदार को आड़े हाथ लिया।

Jul 24, 2024 - 23:40
 0
दौरे पर कलेक्टर : पिपलौदा तहसील में राजस्व महाअभियान के दौरान मिली खामी, कलेक्टर बाथम ने जताया असंतोष, तहसीलदार को दी काम में तेजी लाने की हिदायत
राजस्व महाअभियान के कार्यों में खामी मिलने पर नाराजगी जताते कलेक्टर राजेश बाथम।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर राजेश बाथम ने बुधवार को जिले के विभिन्न तहसील कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने राजस्व महाअभियान की प्रगति की समीक्षा की। उनके साथ अपर कलेक्टर आर. एस. मंडलोई भी थे।

कलेक्टर बाथम पिपलौदा पहुंचे और तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां राजस्व महाअभियान की प्रगति के संबंध में तहसीलदार से जानकारी ली। जानकारी संतोषप्रद नहीं होने और काम में कमी पाए जाने पर असंतोष जाहिर करते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने तहसीलदार को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए और सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कलेक्टर ने कालूखेड़ा टप्पा तहसील कार्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण भी किया गया। निर्माण गुणवत्ता भी परखी। इसके पश्चात ढोढर में नवनिर्मित टप्पा तहसील भवन और पुराने भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान जावरा एसडीएम मौजूद रहे।

31 अगस्त तक चलेगा अभियान, से कार्य होने हैं

बता दें कि 31 जिले तक राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते जिले में महाअभियान की सतत मॉनिटरिंग कलेक्टर बाथम स्वयं कर रहे हैं। उन्होंने तहसील कार्यालय के दरौन नामांतरण, बंटवारा, तरमीम, सीमांकन, सीएम-पीएम किसान सम्मान योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी कार्य की हल्कावार जानकारी ली। उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान पिपलौदा, कालूखेड़ा, जावरा, ढोढर तथा बड़ावदा तहसीलों में राजस्व महाअभियान की समीक्षा की। इस दौरान 30 जून तक न्यायालयों में दर्ज राजस्व प्रकरणों का प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान नायब तहसीलदार संदीप इवने, देवेन्द्र धनगड़, श्रद्धा त्रिवेदी, वैभव जैन उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।