कांग्रेस ने बूथ प्रबंधन के लिए गठित किया प्रकोष्ठ, रतलाम जिलाध्यक्ष पद पर शैलेंद्रसिंह अठाना को किया नियुक्त, जिलास्तर पर बूथ कमेटियों का जल्द होगा गठन

बूथ स्तर पर प्रबंधन के लिए कांग्रेस भी भाजपा की तरह तैयारी कर रही है। कांग्रेस ने बूथ प्रबंधन प्रकोष्ठ का गठन किया है। रतलाम जिले में इसकी जिम्मेदारी शैलेंद्र सिंह अठाना को दी गई है।

Jan 14, 2022 - 16:44
 0
कांग्रेस ने बूथ प्रबंधन के लिए गठित किया प्रकोष्ठ, रतलाम जिलाध्यक्ष पद पर शैलेंद्रसिंह अठाना को किया नियुक्त, जिलास्तर पर बूथ कमेटियों का जल्द होगा गठन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कांग्रेस भी भाजपा की राह पर चलती नजर आ रही है। भाजपा की ही तरह बूथ मैनेजमेंट की तरह अब कांग्रेस ने भी बूथ प्रबंधन प्रकोष्ठ का गठन किया है। इसकी जिला स्तर पर कार्यकारिणी गठित की जा रही हैं। रतलाम जिले के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना बनाए गए हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ की मंशा अनुसार प्रत्येक बूथं पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा बूथ प्रबंधन प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल कोठारी ने सभी प्रकोष्ठों के संयोजक जेपी धनोपिया के अऩुमोदन पर शैलेंद्रसिंह अठाना को जिला रतलाम शहर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अठाना की नियुक्ति पर कांग्रेसजन ने हर्ष व्यक्त किया है। अठाना ने शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठजन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने शीघ्र ही समस्त बूथ कमेटियों के गठन की कार्रवाई प्रारंभ करने की बात कही है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।