पार्षद शांतिलाल वर्मा बने नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया नियुक्ति आदेश

नगर निगम में विपक्ष को मजबूती प्रदान करने के लिए कांग्रेस ने चार बार के पार्षद शांतिलाल वर्मा को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

Aug 8, 2022 - 01:02
 0
पार्षद शांतिलाल वर्मा बने नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया नियुक्ति आदेश
कांग्रेस।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कांग्रेस ने नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की घोषणा कर दी है। पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी पार्षद शांतिलाल वर्मा को सौंपी गई है।

मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र प्रभाष शेखर द्वारा पत्र जारी किया गया है। इसके अनुसार प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा पार्षद शांतिलाल वर्मा को रतलाम नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है। उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी पार्षद कमरुद्दीन कचवाय को सौंपी गई है। कांग्रेस ने दोनों ही पार्षदों को नई जिम्मेदारी को अच्छे से निभाने के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।