भीषण गर्मी का असर ! रतलाम में बदला स्कूलों का समय, अब सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे स्कूल

अप्रैल के शुरुआती दोनों में ही भीषण गर्मी पड़ने से रतलाम जिले में स्कूलों का समय बदल दिया गया है।

Apr 9, 2025 - 12:51
 0
भीषण गर्मी का असर ! रतलाम में बदला स्कूलों का समय, अब सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे स्कूल
रतलाम में स्कूलों का समय बदला।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेंटीग्रेट तक पहुंच गया है। इसका असर जनजीवन के साथ ही स्कूलों पर भी पड़ा है। कलेक्टर मैं स्कूलों का समय बदलने का आदेश जारी किया है।

150

500
200

अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव क्या हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार जिले में स्कूल सुबह 7:00 से 12:00 बजे तक लगेंगे। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। यह आदेश सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई स्कूलों पर लागू होगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।