भाजपा नेता दिनेश पोरवाल पर हमला, रामपुरा स्थित जमीन को लेकर हुआ विवाद, पूव गृहमंत्री कोठारी पोरवाल से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे

रतलाम नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पोरवाल पर जमीन विवाद को लेकर हमला हो गया। घायल पोरवाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद रामपुरा स्थिति जमीन के स्वामित्व को लेकर बताया जा रहा है।

भाजपा नेता दिनेश पोरवाल पर हमला, रामपुरा स्थित जमीन को लेकर हुआ विवाद, पूव गृहमंत्री कोठारी पोरवाल से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे
जिला अस्पताल में भर्ती भाजपा नेता व रतलाम नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पोरवाल की कुशलक्षेम जानते पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के पूर्व नगर निगम अध्यक्ष एवं भाजपा नेता दिनेश पोरवाल को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि उनके साथ जमीन विवाद को लेकर मारपीट की गई।  मारपीट का मामला सामने आया है। उन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मप्र के पूर्व गृह मंत्री नेता हिम्मत कोठारी ने अस्पताल पहुंच कर पोरवाल की कुशलक्षेम जानी।

जानकारी के अनुसार पूर्व निगम अध्यक्ष पोवाल रामपुरा फंटा स्थित उनकी खदान के पास बेटे अनुज पोरवाल की जमीन है। जल संसाधन विभाग द्वारा यहां तालाब निर्माण शुरू किया गया है। इसके चलते पोरवाल द्वारा स्वामित्व को लेकर न्यायालय में वाद दायर किया गया । मामले में 2 जून को सुनवाई होना है। न्यायालय ने 31 मई को दोनों पक्षों की वीडियोग्राफी करवाकर पेश करने के आदेश दिए हैं। इसके चलते पोरवाल बुधवार सुबह वीडियोग्राफी करवाने पहुंचे थे। तभी कुछ लोगों ने विवाद कर उन पर हमला कर दिया। हमले में घायल पोरवाल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी मिलते ही भाजपा नेता विकास कोठारी, पूर्पव पार्षद पव सोमानी, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक चौटाला सहित बड़ी संख्या में  भाजपा नेता और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंच गए। पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी भी अस्पताल पहुंचे और पोरवाल का स्वास्थ्य जाना।

विभाग ने नहीं की कार्रवाई तो न्यायालय की शरण ली

पूर्व निगम पोरवाल के मुताबिक उनकी जमीन पर जल संसाधन विभाग द्वारा तालाब निर्माण करने पर जमीन के स्वामित्व को लेकर उन्होंने शिकायत की थी। इसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई। नतीजतन उन्हें न्यायालय की शरण लेना पड़ी। न्यायालय के आदेश पर ही वे बुधवार को जमीन की वीडियोग्राफी कराने पहुंचे थे।