ग्राम पंचायत लूनी का सचिव विनोद पाटीदार निलंबित, वित्तीय अनियमितता के कारण की कार्रवाई, जिला पंचायत की साधारण सभा 18 जनवरी को

वित्तीय अनिमितता के चलते रतलाम जिले के ग्राम लूनी के पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Jan 10, 2023 - 20:23
Jan 10, 2023 - 20:26
 0
ग्राम पंचायत लूनी का सचिव विनोद पाटीदार निलंबित, वित्तीय अनियमितता के कारण की कार्रवाई, जिला पंचायत की साधारण सभा 18 जनवरी को
पंचायत सचिव निलंबित।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम जिला पंचायत की सीईओ ने आलोट विकासखण्ड की ग्राम पंचायत लूनी के तत्कालीन सचिव विनोद पाटीदार को निलंबित कर दिया है। सचिव पाटीदार को पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं करने तथा वित्तीय अनियमितता के कारण निलंबित किया किया गया है। पाटीदार को पिपलौदा जनपद पंचायत कार्यालय में अटैच किया गया है।

जिपं की सामान्य सभा में इन विभागों की होगी समीक्षा

जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 18 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे जिला पंचायत सभागृह में आयोजित की जाएगी। सीईओ जिला पंचायत ने बताया बैठक में महिला बाल विकास, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा विभाग, वन विभाग, ग्रामोद्योग, जनजातीय कार्य विभाग, सहकारिता विभागों की समीक्षा की जाएगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।