जनवादी लेखक संघ का 'कविता के नौ रंग' का आयोजन 14 मई को, समकालीन कविता के प्रयोगों पर होगा विमर्श

  समकालीन कविता में हो रहे प्रयोग और वर्तमान में रचनाकारों द्वारा लिखी जा रही कविताओं के परिप्रेक्ष्य में जनवादी लेखक संघ कविता के नौ रंग कार्यक्रम का आयोजन करेगा।

May 10, 2023 - 23:29
 0
जनवादी लेखक संघ का 'कविता के नौ रंग' का आयोजन 14 मई को, समकालीन कविता के प्रयोगों पर होगा विमर्श
कविता के नौ रंग कार्यक्रम 14 मई को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जनवादी लेखक संघ रतलाम द्वारा 'कविता के नौ रंग' कार्यक्रम का आयोजन 14 मई को किया जाएगा। आयोजन समकालीन कविता में हो रहे प्रयोग और वर्तमान में रचनाकारों द्वारा लिखी जा रही कविताओं के परिप्रेक्ष्य में होगा।

जलेसं के कोषाध्यक्ष कीर्ति कुमार शर्मा ने बताया आयोजन रविवार को प्रातः 11 बजे शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल, कोठारी वास रतलाम पर होगा। इसमें कविता के अलग-अलग तेवर से परिचित होते हुए समकालीन संदर्भ में कविता की पड़ताल की जाएगी। इसमें नौ कवियों की कविताओं में समकालीन तेवर को सुना जा सकेगा। आयोजन में वरिष्ठ कवि यूसुफ जावेदी, डॉ. गीता दुबे, रणजीत सिंह राठौर, डॉ. शोभना तिवारी, सिद्दीक़ रतलामी, इन्दु सिन्हा, योगिता राजपुरोहित, लक्ष्मण पाठक एवं संजय परसाई 'सरल' रचना पाठ करेंगे। जलेसं के वरिष्ठ सदस्य प्रो. रतन चौहान, मांगीलाल नगावत, गीता राठौर ने साहित्य प्रेमियों से उक्त आयोजन में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।