क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन आयोजित करेगा ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुआ निर्णय

क्रीड़ा भारती द्वारा ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मुंबई में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में बैठक हुई। इसमें तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

Jun 18, 2023 - 08:30
 0
क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन आयोजित करेगा ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुआ निर्णय
क्रीड़ा भारती की बैठक में ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा करते राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप व अन्य पदाधिकारी।

परीक्षा की तैयारी शुरू, विजेता का मिलेगा 1 लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार

एसीएन टाइम्स @ मुंबईक्रीड़ा भारती के तत्वावधान में चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन के सहयोग से वर्ष 2023 की ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय मुंबई में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में आयोजित बैठक में लिया गया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतियोगी को 1 लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता का प्रायोजक चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन रहेगा।

क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष काश्यप ने बताया कि पूर्व में दो बार स्पर्धा आयोजित हो चुकी है। इसमें देशभर के डेढ़ लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इस बार भी अधिक से अधिक बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में युवा वर्ग खेलों के प्रति उदासीन हो रहा है, उसका अधिकांश वक्त मोबाइल पर चैटिंग एवं ऑनलाइन खेलों में बर्बाद होता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए क्रीड़ा भारती ने युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान प्रतियोगिता शुरू की है, जो खेलों के सामान्य ज्ञान पर आधारित है। इस प्रतियोगिता में 12 से 25 वर्ष आयु समूह के युवा भाग लेंगे।

प्रतियोगिता के विजेताओं को चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन द्वारा प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए एवं अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। बैठक में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी, गवर्निंग काउंसिल मेंबर विजय पुरंदरे और ऑनलाइन परीक्षा के तकनीकी सलाहकार आनंद कोलारकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।