खेलेगा मध्य प्रदेश : रतलाम में हुआ विधानसभा स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, अंगारा विजेता व गुजराती स्कूल की टीम बनी विजेता उपविजेता

भाजयुमो के बैनर तले रतलाम में विधानसभा स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 16 टीमों ने भाग लिया।

Feb 6, 2023 - 10:56
Feb 7, 2023 - 22:11
 0
खेलेगा मध्य प्रदेश : रतलाम में हुआ विधानसभा स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, अंगारा विजेता व गुजराती स्कूल की टीम बनी विजेता उपविजेता
कबड्डी स्पर्धा में मिले मैडल दिखाते खिलाड़ी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा "खेलेगा मध्यप्रदेश" अभियान शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत रतलाम शहर विधानसभा के डॉ. भीमराव आंम्बेडकर मंडल  में विधानसभा स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंगारा टीम विजयी रही।

स्पर्धा के अतिथि नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनुज शर्मा रहे। इस मौके पर अतिथियों ने खेल को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा खेल से शरीर और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया।

16 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिनमें से अंगारा टीम विजयी रही जबकि गुजराती स्कूल की टीम उपविजेता बनी। खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कार वितरित किए।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।